फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Chandigarh Tour with Old Lady

हरियाणाः उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुजुर्ग महिला को अपनी गाड़ी में चंडीगढ़ घुमाया, चाय पिलाई

Wed, 18 Mar 2020 02:12 PM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Mar 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Chandigarh Tour with Old Lady
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी गाड़ी में चंडीगढ़ घुमाया। घर ले जाकर उसे चाय भी पिलाई। और ताई सब ठीक-ठाक सै कै, परिवार मैं, ... चंडीगढ़ देखण आई स कै ताई।
विज्ञापन


जब शिष्टाचारवत यह सवाल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मिलने आई एक बुजुर्ग महिला से पूछा तो महिला ने जवाब दिया, मन्नै चांदीगढ़ कुण घुमाव था, मैं त तैरय तांही मेरै पौते कै ब्याह का न्यौंदा दैण आई सूं।
विज्ञापन


इतना सुन दुष्यंत चौटाला बुजुर्ग महिला से बोले ताई पहल्यां ते चा पी, अर फैर मेरे गैल मेरी गाढ़ी में बैठ... तन्नै मैं घुमाऊंगा चंडीगढ़ में। कुछ इस तरह के संवाद आज डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और उनसे मिलने आई बुजुर्ग महिला के बीच सुन वहां उपस्थित अन्य लोग भी अचंभित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा वाकया

दरअसल, मंगलवार को झज्जर जिले के जसौर खेड़ी गांव की एक बुजुर्ग महिला सुबह हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित आवास पर ठीक उस समय पहुंची जब दुष्यंत चौटाला अपनी गाड़ी से कफिले के साथ ऑफिस के लिए निकल रहे थे। सामने से बुजुर्ग को आते देख दुष्यंत चौटाला ने गाड़ी रुकवा ली और बुर्जुग महिला से मिलने के लिए अपनी गाड़ी से उतर गए।

उन्होंने बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम जाना और उन्होंने उनसे चंडीगढ़ आने का कारण पूछा। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह अपने पोते की शादी का निमंत्रण उन्हें देने आई है। दुष्यंत चौटाला बुजुर्ग महिला को अपनी कोठी में ले गए और चाय पिलाई। दुष्यंत ने बुजुर्ग महिला के पोते की शादी का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया और कहा कि ताई मैं ब्याह में जरूर आउंगा।

अपनी दादी समान बुजुर्ग से दुष्यंत ने पूछा कि चंडीगढ़ में कभी घूमे हो क्या ? महिला हंसने लगी और कहने लगी बेटा, मुझे कौन चंडीगढ़ दिखाता? इतना सुनते ही दुष्यंत ने उस बुजुर्ग महिला को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया और उन्हें चंडीगढ़ की सैर करवाई और रास्ते में चंडीगढ़ के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed