फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala Press conference in Chandigarh

चीन से खत्म हो रहा है मोबाइल कंपनी एप्पल का करार, हरियाणा लाने की तैयारीः दुष्यंत चौटाला

Mon, 13 Jul 2020 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala Press conference in Chandigarh
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मशहूर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एप्पल का चीन के साथ करार खत्म हो रहा है। अगर यह कंपनी भारत में आती है तो बड़ी उपलब्धि होगी। वह चंडीगढ़ में जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री के नाते वे चाहेंगे कि हरियाणा भी एप्पल कंपनी के साथ मिलकर काम करे। 

विज्ञापन


इससे यहां औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। जो उद्योग दूसरे देशों को छोड़कर भारत आना चाहते हैं, उन्हें यहां स्थापित करवाने का भरपूर प्रयास करेगा। दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी जिस तरह कांग्रेस में बगावत दिख रही है, लगता है हरियाणा में भी टिड्डी दल की तरह इसका असर आएगा। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: अचानक पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठ पेन पकड़ा, चालान बुक जांची, ट्रैफिक पुलिस हैरान!
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बयान का हवाला देकर उन्होंने कहा कि अब कांग्रेसी भी ये मानते हैं कि अगर ऐसे ही बगावत चलती रही तो कांग्रेस में नेता ही नहीं बचेंगे। कांग्रेस के अंदरूनी असंतोष का असर हरियाणा में हुआ तो यहां भी कई कांग्रेसी भागते हुए नजर आएंगे। अगर किसी प्रदेश की जनता किसी युवा नेता के समर्थन में आगे आती है और उसे अपनाकर विकास का रास्ता चुनती है तो इस पर सभी दलों को ध्यान देना पड़ेगा।

राज्य की प्रगति, कोरोना पर की शाह से बातचीत
रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बारे में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद से राज्य में हुई प्रगति के बारे में उनकी चर्चा हुई। कोरोना के संदर्भ में राज्य और केंद्र के समन्वय पर भी बातचीत की। उद्योग मंत्री के तौर पर उनका प्रयास है कि हरियाणा उद्योगों की पहली पसंद बने। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से अपने विचार साझा किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed