फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana daughter wins silver medal in wrestling in myanmar

हरियाणा की बेटी ने म्यांमांर में चमकाया नाम

Sun, 12 Jul 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 12 Jul 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
haryana daughter wins silver medal in wrestling in myanmar

म्यामांर में चल रही जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सोनीपत जिले के बरोदा गांव की कुश्ती खिलाड़ी सरिता मोर ने सिल्वर पदक झटका। हालांकि सरिता स्वर्ण पदक से मात्र एक कदम दूर रह गई, लेकिन फिर भी परिजनों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से म्यमांर में 9 से 12 जुलाई तक होने वाली जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में शनिवार को 59 किलोग्राम भार वर्ग में सरिता और जापान की खिलाड़ी के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि इस मुकाबले में सरिता को हार का सामना करना पड़ा, फिर भी चैंपियनशिप में सिल्वर पदक झटक लिया।
विज्ञापन


सरिता के पिता रामचंद्र ने बताया कि अभी उन्हें मीडिया के माध्यम से ही यह पता चला है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता के अलावा हरियाणा की ही  मनीषा ने 63 और पूजा 72 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीते हैं। हरियाणा कुश्ती संघ के  महासचिव राजकुमार हुड्डा ने भी सरिता की उपलब्धि पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed