{"_id":"57373c564f1c1b8b609198ed","slug":"haryana-cricket-association-chetan-sharma-hca-president-anirudh-chaudhary-sports-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतन के सवालों पर एचसीए ने दी सफाई, कही तीखी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतन के सवालों पर एचसीए ने दी सफाई, कही तीखी बात
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
बैट, क्रिकेट, आउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए एचसीए अध्यक्ष ने कई तीखी बातें कहीं। चेतन ने हाल ही में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बयान दिया था कि राज्य क्रिकेट एसोसिएशन बीसीसीआई से मिलने वाली आर्थिक मदद का सही इस्तेमाल नहीं कर रही है। हालांकि इस पर एचसीए के अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने पलटवार करते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा था वह मिलने वाली आर्थिक मदद का हर हिसाब रखते हैं।
हर वर्ष ऑडिट होता है। वहीं अब एचसीए के समर्थन में उससे मान्यता प्राप्त जिला इकाइयां भी खुलकर सामने आ गई हैं। शनिवार को प्रेसवार्ता में चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र सिंह बाई जी और पंचकूला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संदीप मौदगिल ने चेतन के आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा कि चेतन शर्मा ने क्रिकेट के लिए कोई काम नहीं किया। वह क्रिकेट से कोसों दूर हैं।
जबकि सुरिंदर सिंह बाई जी ने कहा कि चेतन ने क्रिकेट से बहुत कुछ कमाया है लेकिन उन्हें सोचना चाहिए कि उन्होंने क्रिकेट को दिया क्या है। हमने कई बार उन्हें फोन किया कि वह खिलाड़ियों को मोटीवेट करने के लिए आएं। लेकिन वह कभी नहीं आए। आज तक एक खिलाड़ी को प्रमोट करने का उन्होंने कोई काम नहीं किया। बाई जी ने कहा कि चेतन जब खिलाड़ियों के लिए काम नहीं कर सकते गेम को सुधार नहीं सकते तो उन्हें काम करने वालों पर उंगली उठाने का हक नहीं है। अगर वह अपनी बात पर खरे उतर रहे हैं तो हमें सबूत दिखाएं कि हम कहां गलत हैं।