फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Covid Update: 145 Died, 13322 new Cases

हरियाणा में बिगड़ते हालात: एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड 145 की मौत, प्रदेश में एक लाख से अधिक एक्टिव केस

Mon, 03 May 2021 08:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 May 2021 08:40 AM IST
सार

संक्रमण की दर बढ़कर 6.89 फीसदी और रिकवरी दर घट कर अब तक के सबसे निचले स्तर 78.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है।  

विज्ञापन
Haryana Covid Update: 145 Died, 13322 new Cases
कोरोना - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 145 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 13,322 नए मामले दर्ज किए गए। 10422 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमण की दर बढ़कर 6.89 फीसदी और रिकवरी दर घट कर अब तक के सबसे निचले स्तर 78.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 1441 गंभीर मरीजों में 1238 ऑक्सीजन और 203 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में रविवार को नूंह, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में कोरोना संक्रमण से कोई मौत दर्ज नहीं हुई। अन्य सभी जिलों में अधिकतम 16 से न्यूनतम 2 मरीजों की मौत हुई है। सबसे अधिक हिसार, करनाल में 16-16, फतेहाबाद व रोहतक में 14-14, भिवानी 11, अंबाला 10, गुरुग्राम व पानीपत 9-9, जींद व फरीदाबाद 7-7, सिरसा 6, कुरुक्षेत्र व पंचकूला 4-4, कैथल व झज्जर 5-5, यमुनानगर व सोनीपत 3-3, पलवल 2 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन



यहां मिले संक्रमित
गुरुग्राम 3609, फरीदाबाद 1755, सोनीपत 934, हिसार 879, करनाल 773, पानीपत 794, रोहतक 525, सिरसा 638, महेंद्रगढ़ 583, भिवानी 428, जींद 405 अंबाला 316, पंचकूला 198, रेवाड़ी 49, कुरुक्षेत्र 144, यमुनानगर 349, झज्जर 265, पलवल 101, फतेहाबाद 216, कैथल 230, नूंह 99 और चरखीदादरी में 32 संक्रमण के नए केस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नियंत्रण के लिए फील्ड में उतरे मनोहर लाल 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए फील्ड में उतर गए हैं। सप्ताह के अंदर तीसरी बार उन्होंने ताबड़तोड़ कई जिलों में जाकर प्रशासन के अधिकारियों से हालात पर चर्चा की। उन्होंने कोविड मरीजों के इलाज के लिए हर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक अस्पताल के ऑक्सीजन बेड का ब्यौरा तैयार करने के साथ ही इलाज की रेट लिस्ट (ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आदि के रेट) तैयार कराकर अस्पतालों में लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही एंबुलेंस के रेट भी निर्धारित करने के निर्देश दिए ताकि किसी को कोई परेशानी न आए।

रविवार सुबह मुख्यमंत्री सबसे पहले कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने जिले में हालात पर चर्चा की। वहीं, कोविड मरीजों के इलाज के लिए पोर्टल पर रजिस्टर्ड जिले के सभी 13 अस्पतालों में मरीजों की संख्या और प्रबंधों के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद सोनीपत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पांच ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र चालू किए जाएंगे। इनमें सबसे पहले करनाल, पंचकूला, हिसार, सिरसा और फरीदाबाद के ऑक्सीजन प्लांटों का सामान आ गया है। इसके अलावा उन्होंने सिरसा और भिवानी का भी दौरा किया। गुरुग्राम में भी उन्होंने अधिकारियों के साथ जिले के हालात पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed