फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Coronavirus Live Updates

Haryana Coronavirus: 18 पॉजिटिव केस, मुख्यमंत्री बोले- घरों में रहें, सामान उपलब्ध कराएंगे

Thu, 26 Mar 2020 12:42 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 26 Mar 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana Coronavirus Live Updates
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों में ही रहें। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए एकांतवास बेहद जरूरी है। लोग परेशान न हों, जरूरत की हर चीज घर तक पहुंचाई जाएगी। लेकिन महामारी से निपटने के लिए लोगों को सरकार को सहयोग करना होगा। जरूरी है कि लॉकडाउन का पालन करें और घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन


हरियाणा में वीरवार तक 18 पॉजिटिव केस रहे। इनमें 10 केस गुरुग्राम, 2 फरीदाबाद, 3 पानीपत, 1 पलवल, 1 पंचकूला व 1 सोनीपत से हैं। मौजूदा स्थिति देखें तो प्रदेश में इस वक्त 9829 लोग मेडिकल सर्विलांस के दायरे में हैं। 129 संदिग्ध मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 462 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 336 सैंपल नेगेटिव आए हैं। 111 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन


617 मरीज 28 दिनों से मेडिकल सर्विलांस में हैं। पानीपत में नया केस मिलने के बाद सरकार ने संबंधित जिले में जरूरी एहतियात गंभीरता से बरतना शुरू कर दिया है। जो लोग विदेशों से लौटे हैं, उनके घरों के बाहर क्वारंटीन और डू नॉट विजिट के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में तीसरा कोरोना पॉजिटिव केस

बुधवार को कोरोना वायरस का एक नया केस पानीपत में भी सामने आ गया है। ईदगाह कालोनी की रहने वाली मेदांता अस्पतला गुरुग्राम में कार्यरत स्टाफ नर्स की जांच रिपोर्ट कोरोना वायरस की पॉजिटिव आई। यह पानीपत का दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस है। वह 19 मार्च को अपने घर पानीपत आईं थीं। इस दौरान उसको खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। परिवार के लोग उन्हें 22 मार्च को सिविल अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजे।

उसी दिन नर्स को सिविल अस्पताल में आइसोलेट भी कर दिया गया था। सोमवार रात को सिविल सर्जन को ई-मेल के जरिए स्टाफ नर्स रिपोर्ट मिली, जिसमें स्टाफ नर्स को कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। डॉक्टरों ने इस बारे में उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया था। स्टाफ नर्स के पॉजिटिव मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम उसके घर पहुंची और उसके भाई-बहन और माता-पिता को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। इन चारों के सभी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

जिले में हुए तीन पॉजिटिव
प्रदेश में गुरुग्राम के बाद पानीपत में कोरोना वायरस के सबसे अधिक तीन मामले सामने आ चुके हैं। 24 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। गांव नौल्था को पूरी तरह सील कर दिया गया है। पूरे गांव के लोगों की जांच की जा रही है। गांव को सैनिटाइज करने का काम पूरा हो चुका है। ग्रामीणों की जांच करने की प्रक्रिया 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। 45 लोगों को घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। सात दिन से आइसोलेशन वार्ड में मॉडल टाउन का युवक भर्ती है, जो इंग्लैंड से शहर में आया था। उसके संपर्क में आने के बाद नौल्था गांव की महिला इससे संक्रमित हुई। तीसरा केस ईदगाह कालोनी की स्टाफ नर्स के रूप में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed