{"_id":"5f7df51d8ebc3e9b7965a582","slug":"haryana-coronavirus-cases-1283-fresh-covid-19-positive-cases-and-19-deaths-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कोरोना से 19 मरीजों की मौत, 1283 नए पॉजिटिव मिले, 1555 ठीक होकर घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कोरोना से 19 मरीजों की मौत, 1283 नए पॉजिटिव मिले, 1555 ठीक होकर घर लौटे
Wed, 07 Oct 2020 10:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:36 PM IST
सार
- मरीजों की संख्या 137398 हुई, मरने वालों का आंकड़ा 1528 पहुंचा
- 147931 मरीजों को चिकित्सीय निगरानी में, 249 मरीजों की हालत गंभीर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में 19 मरीजों की और मौत संक्रमण से हो गई है। जबकि 1283 नए संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। 1555 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में एक, हिसार में तीन, पलवल में एक, पंचकूला में पांच, भिवानी में दो, कुरुक्षेत्र में दो, नूहं में एक व यमुनानगर में दो और मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। 249 मरीजों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
संक्रमित मरीजों की संख्या 137398 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1528 पहुंच गया है। प्रदेश में 124841 मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब 11029 एक्टिव मरीज हैं। रिकवरी रेट 90.86 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.55 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 147931 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6244 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
24 घंटे में फरीदाबाद में 178, गुरुग्राम में 293, सोनीपत में 44, रेवाड़ी में 49, अंबाला में 56, रोहतक में 80, पानीपत में 17, करनाल में 52, हिसार में 65, पलवल में 26, पंचकूला में 54, महेंद्रगढ़ में 48, झज्जर में 29, भिवानी में 40, कुरुक्षेत्र में 32, नूंह में 0, सिरसा में 51, यमुनानगर में 18, फतेहाबाद में 54, कैथल में 14, जींद में 73 व चरखीदादरी में 10 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
जिलेवार कुल मरीजों का आंकड़ा
अब तक फरीदाबाद में 20852, गुरुग्राम में 22511, सोनीपत में 8647, रेवाड़ी में 6134, अंबाला में 8324, रोहतक में 6389, पानीपत में 7540, करनाल में 7645, हिसार में 6950, पलवल में 2787, पंचकूला में 6371, महेंद्रगढ़ में 3733, झज्जर में 2705, भिवानी में 3001, कुरुक्षेत्र में 5924, नूहं में 1189, सिरसा में 4135, यमुनानगर में 4507, फतेहाबाद में 2492, कैथल में 2579, जींद में 2298 व चरखीदादरी में 685 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
अब तक ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा
फरीदाबाद में 19707, गुरुग्राम में 19944, सोनीपत में 8234, रेवाड़ी में 5596, अंबाला में 7839, रोहतक में 5627, पानीपत में 7025, करनाल में 6971, हिसार में 5887, पलवल में 2657, पंचकूला में 5773, महेंद्रगढ़ में 3325, झज्जर में 2454, भिवानी में 2728, कुरुक्षेत्र में 5357, नूंह में 1077, सिरसा में 3582, यमुनानगर में 4097, फतेहाबाद में 2166, कैथल में 2299, जींद में 1980 व चरखी दादरी में 516 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।