हरियाणा में 28 और मरीजों की मौत, अब तक 2163 की जान गई, 2663 नए पॉजिटिव मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोरोना की वजह से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 28 और कोरोनाग्रस्त मरीजों की जान चली गई है, जबकि 2663 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में तीन, सोनीपत में दो, हिसार में तीन, अंबाला में दो, करनाल में दो, रोहतक में तीन, रेवाड़ी में दो, पंचकूला में एक, कुरुक्षेत्र में एक, सिरसा में एक, महेंद्रगढ़ में एक, भिवानी में एक, फतेहाबाद में दो व जींद में एक मरीज की मौत संक्रमण से हुई है। 445 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 2567 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 219963 हो गई है, जिसमें 197335 मरीज ठीक हो गए हैं। 20412 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 89.71 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर 6.88 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 239553 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। 4429 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 2163 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
- जिला नए संक्रमित मरीज कुल संक्रमित मरीज कुल डिस्चार्ज
- गुरुग्राम 866 45086 38878
- फरीदाबाद 577 37418 32257
- सोनीपत 134 12386 11475
- हिसार 135 14816 12930
- अंबाला 56 9997 9458
- करनाल 58 9267 8731
- पानीपत 62 8985 8379
- रोहतक 136 10058 8820
- रेवाड़ी 206 9791 8867
- पंचकूला 37 8382 7773
- कुरुक्षेत्र 21 7434 7003
- यमुनानगर 35 5480 5198
- सिरसा 43 6982 6397
- महेंद्रगढ़ 66 6161 5845
- भिवानी 35 5314 4888
- झज्जर 38 4761 4418
- पलवल 23 3877 3764
- फतेहाबाद 46 4099 3477
- कैथल 5 3271 3134
- जींद 54 3646 3203
- नूहं 13 1490 1405
- चरखी दादरी 17 1262 1035