फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana corona update: 1792 new corona positive cases reported in Haryana

हरियाणा में रिकॉर्ड 1792 नए पॉजिटिव मिले, 15 मरीजों की मौत, 1040 ठीक हुए

Thu, 03 Sep 2020 09:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Sep 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Haryana corona update: 1792 new corona positive cases reported in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। राज्य में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 1792 नए संक्रमित मरीज सामने आए। इससे पहले मंगलवार को यहां 1692 मरीज मिले थे। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 15 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हरियाणा में मौतों का कुल आंकड़ा 721 पर पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 68218 हो गई है। इन सबके बीच राहत की खबर यह है कि बुधवार को 1040 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए। राज्य में अब तक कुल 54875 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

विज्ञापन


सीएम आवास के छह और कर्मी पॉजिटिव 
मुख्यमंत्री आवास पर काम करने वाले छह और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पहले भी यहां कर्मचारी इस वायरस से ग्रस्त हो चुके हैं। सीएम खुद संक्रमण के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन है। इन कर्मियों के समेत हरियाणा सिविल सचिवालय के 19 कर्मचारी और पॉजिटिव आए हैं। 
विज्ञापन


सचिवालय में लगातार मेडिकल कैंप लगाकर कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। उधर, हरियाणा विधानसभा की कैंटीन में भी दो कर्मियों को कोरोना हो गया है। हरियाणा विधानसभा में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। विधानसभा स्टाफ ने वर्क फ्रॉम होम शुरू करते हुए आधा स्टाफ बुलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed