फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana corona news in Hindi: 2294 new corona positive cases reported in Haryana

हरियाणा में 28 और मरीजों की मौत, 2294 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 882 की जान गई

Thu, 10 Sep 2020 02:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 02:21 AM IST
सार

  • हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, स्वास्थ्य महकमा चिंतित
  • 83353 हुई कुल संक्रमितों की संख्या, मरने वालों का आंकड़ा 882 पहुंचा

विज्ञापन
Haryana corona news in Hindi: 2294 new corona positive cases reported in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में 28 और मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया हैं। वहीं 2294 कोरोना के नए केस भी सामने आए हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 83353 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 882 हो गया है।

विज्ञापन


करनाल और हिसार में चार-चार, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में तीन-तीन, फरीदाबाद, पंचकूला में दो-दो व रोहतक, पानीपत, भिवानी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फरीदाबाद व कैथल में एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई है। 6829 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है तो वहीं 284 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हरियाणा में चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 287, गुरुग्राम में 260, सोनीपत में 141, रेवाड़ी में 86, अंबाला में 180, रोहतक में 24, पानीपत में 127,  करनाल में 160, हिसार में 108, पलवल में 70, पंचकूला में 143, महेंद्रगढ़ में 38, झज्जर में 62, भिवानी  में 46, कुरुक्षेत्र में 235, नूंह में 23, सिरसा में 56, यमुनानगर में 150, फतेहाबाद में 41, कैथल में 28, जींद में 30 व चरखी दादरी में 9 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 14721, गुरूग्राम में 14000, सोनीपत में 5415, रेवाड़ी में 4213, अंबाला में 5051, रोहतक में 3688, पानीपत में 5056, करनाल में 4549, हिसार में 3200, पलवल में 1752, पंचकूला में 3458, महेंद्रगढ़ में 2263, झज्जर में 1612, भिवानी में 1812, कुरुक्षेत्र में 2944, नूहं में 900, सिरसा में 1961, यमुनानगर में 2470, फतेहाबाद में 1308, कैथल में 1564, जींद में 1075 व चरखी दादरी में 335 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

अब तक फरीदाबाद में 13059, गुरुग्राम में 12003, सोनीपत में 4554, रेवाड़ी में 3577, अंबाला में 4069, रोहतक में 2907, पानीपत में 3476, करनाल में 2703, हिसार में 2428, पलवल में 1593, पंचकूला में 2154, महेंद्रगढ़ में 1773, झज्जर में 1275, भिवानी में 1465, कुरुक्षेत्र में 1543, नूंह में 723, सिरसा में 1355, यमुनानगर में 1849, फतेहाबाद में 799, कैथल में 1047, जींद में 550 व चरखी दादरी में 241 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी कोरोना पॉजिटिव
प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य विधायकों के बाद अब जगाधरी से विधायक और शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार सुबह उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इससे पहले पिछले सप्ताह उनके बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली थी। हालांकि उस समय शिक्षामंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव मिली थी। अब उनके बेटे की रिपोर्ट निगेटिव तो शिक्षामंत्री पॉजिटिव मिले हैं। 


उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच कराने और खुद को आइसोलेट करने की अपील की है। जानकारी के अनुसार वे इस सप्ताह रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ जिलों में व्यस्त रहे। यहां उन्होंने शिक्षक सम्मान समारोह के अलावा और भी कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
 

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed