फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress Workers protest in Chandigarh

Congress Protest: हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन, सांविधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर जताया विरोध

Mon, 13 Jun 2022 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 02:24 PM IST
सार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रधान उदयभान ने कहा कि भाजपा ईडी व अन्य सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रही है। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार के नापाक इरादों को एक्सपोज करेगी।

विज्ञापन
Haryana Congress Workers protest in Chandigarh
ईडी दफ्तर घेरने जाते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस प्रधान उदयभान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय से प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस का घेराव करने के लिए कूच किया लेकिन कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


उदयभान ने कहा कि भाजपा ईडी व अन्य सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान कर रही है। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार के नापाक इरादों को एक्सपोज करेगी। कांग्रेसी झूठे मुकद्मे और सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। मोदी सरकार विपक्ष की आवाज से बुरी तरह घबरा गई है, इसलिए तानाशाही पर उतर आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed