{"_id":"577221814f1c1bc97379bdf2","slug":"haryana-congress-support-electricity-employes-strike-at-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंवर बोले, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंवर बोले, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद ।
Updated Wed, 29 Jun 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 सबडिवीजनों को ठेके पर देने के खिलाफ कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का पूरा समर्थन दिया जाएगा। एस्मा लगाकर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लोकतांत्रिक हितों को दबाने का प्रयास किया है।
ये बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कही। तंवर सिरसा से यमुनानगर जाते समय फतेहाबाद रुके थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। तंवर ने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बीते दिन सोनीपत में रेल परियोजना के शुभारंभ बारे पूछे गए सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि ये परियोजना कांग्रेस सरकार में मंजूर हुई थी और बीजेपी सरकार के मंत्री इसका फीता काटकर श्रेय हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास इतनी विल पावर होती, तो खुद की परियोजनाओं को तय समय में पूरा करके उसका शुभारंभ करती। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसा कि उनके समय में फतेहाबाद के दरियापुर में फुटबाल अकादमी तो तैयार हो गई, लेकिन सरकार के दो साल बीतने पर भी अभी तक इस अकादमी में प्रस्तावित 100 कमरों के हॉस्टल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता टेकचंद मिड्डा, जिप पार्षद विजेंद्र सिवाच, नगर पार्षद वजीर जाखड़, ओपी सरदाना, कपिल पूनियां एवं अमित सोनी सहित कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद रहे।
छात्रसंघ चुनावों पर बोला हमला
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा राज्यसभा विवाद की सीबाईआई जांच की मांग संबंधी बयान बारे पूछे जाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई भी तो सरकार की है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग में सही तरह से सुनवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को कानूनी चुनौती देगी।
उन्होंने छात्र संघ चुनावों की घोषणा पर सरकार पर हमला बोला, तंवर ने कहा कि सरकार प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करने से घबराती है, इसलिए ही अप्रत्यक्ष चुनावों का ढोंग रचा जा रहा है। उन्होंने बीजेपी मंत्रियों के अमर्यादित बयान देने की आदत पर भी चुटकी ली। बीते दिन हिसार में सीएम के कार्यक्रम में आईजी ओपी सिंह द्वारा घरों में सीएम की तस्वीर लगाने के बयान पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अफसरों को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। ये कुछ ज्यादा बोल गए आईजी।