फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana congress president ashok tanwar statement on Vikas barala case

बराला कांड: 'नेता के बेटे को बचाने के लिए खाकी का सहारा ले रही भाजपा'

Tue, 08 Aug 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 08 Aug 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana congress president ashok tanwar statement on Vikas barala case
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि खाकी का सहारा लेकर खादी (खादी पहनने वाले नेता के आरोपी बेटे) को बचाने की कोशिश की जा रही है। कुछ प्रभावशाली व्यक्ति मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि निर्भया कांड के बाद तय कानूनी प्रावधानों के तहत मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। नैतिकता के आधार पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को पद से इस्तीफा देना चाहिए। चंडीगढ़ में एक आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के मामले में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने विपक्ष पर निशाना साधा। सोमवार को डॉ. तंवर ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात के बाद ये बातें कहीं।  
विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के खिलाफ दर्ज आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में बढ़ती राजनीतिक दखलंदाजी पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि दबाव बनाने के लिए भाजपा खाकी का सहारा ले रही है। सीएम मनोहर लाल के बयान पर तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस केस में दखलंदाजी कर केस को प्रभावित कर रहे हैं। सुभाष बराला को तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज कैसे गायब हो गई, जांच होनी चाहिए
डॉ. तंवर ने चंडीगढ़ पुलिस पर आरोप लगाया कि चंडीगढ़ में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके बावजूद रिकॉर्डिंग न मिलने की बात कहना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। जिस दिन वारदात हुई उसी दिन कैमरे कैसे खराब हो गए, वह भी सारे सीसीटीवी कैमरे। तंवर ने इस प्रकरण की भी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन इस मामले में पीड़िता को न्याय मिलना जरूरी है। ताकि दोबारा कोई असामाजिक तत्व किसी की बेटी से छेड़छाड़ के बारे में न सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed