फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress leader Vijender Singh may quit party and join aam aadmi party

हरियाणा: आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रियंका गांधी से मिले विजेंदर सिंह

Mon, 25 Apr 2022 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 02:51 PM IST
सार

बता दें कि विजेंदर सिंह जब कांग्रेस में शामिल हुए तो उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि दिखती है और वह उनसे बहुत प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
Haryana Congress leader Vijender Singh may quit party and join aam aadmi party
विजेंदर सिंह। - फोटो : twitter @boxervijender

विस्तार

आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच सोमवार को ओलंपियन मुक्केबाज विजेंदर सिंह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिले। ट्वीट कर विजेंदर सिंह ने लिखा है कि प्रगतिशील नेता के साथ बातचीत अद्भुत रही। प्रियंका गांधी युवाओं की भलाई के लिए बहुत कुछ कर रही हैं। उनका प्रगतिशील दृष्टिकोण हमें नई ऊंचाइयां हासिल करने में मदद करेगा।

विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि मुक्केबाज विजेंदर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी 2018 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हुई मुलाकात की फोटो को जमकर शेयर किया गया। 
विज्ञापन


सोमवार शाम को विजेंदर सिंह ने प्रियंका गांधी के साथ बातचीत के दौरान की एक फोटो शेयर कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। बता दें कि विजेंदर सिंह जब कांग्रेस में शामिल हुए तो उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि दिखती है और वह उनसे बहुत प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed