{"_id":"60efc6b0502d4d49af1c681b","slug":"haryana-congress-incharge-vivek-bansal-demands-answers-from-mla-who-did-not-participate-in-congress-protest-against-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस की कलह: महंगाई के मुद्दे पर पार्टी के प्रदर्शनों में हुड्डा समर्थकों ने नहीं लिया था हिस्सा, अब प्रदेश प्रभारी ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस की कलह: महंगाई के मुद्दे पर पार्टी के प्रदर्शनों में हुड्डा समर्थकों ने नहीं लिया था हिस्सा, अब प्रदेश प्रभारी ने मांगा जवाब
Thu, 15 Jul 2021 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:57 AM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर घमासान है। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विधायक आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं। 10 विधायकों ने कुमारी सैलजा के खिलाफ एकजुट होकर केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई थी। इन विधायकों की मांग थी कि सैलजा को हटाकर हरियाणा में कांग्रेस की कमान हुड्डा को सौंपी जाए।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस में छिड़ी रार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस में कलह शांत होती नहीं दिख रही। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक विधायक प्रदेश कांग्रेस प्रधान कुमारी सैलजा को हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने महंगाई के मुद्दे पर 7 जुलाई और 10 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन की रिपोर्ट मांगी है। हुड्डा गुट के ज्यादातर विधायकों ने इन प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन
इन प्रदर्शनों में प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, कांग्रेस नेता किरण चौधरी के नेता ही दिखाई दिए थे। हुड्डा गुट के ज्यादातर विधायकों और नेताओं ने इन प्रदर्शनों से दूरी बनाई थी। ऐसे में कांग्रेस प्रभारी के रिपोर्ट तलब करने से हुड्डा गुट के विधायकों की बेचैनी बढ़ गई है। हरियाणा कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चला रही है।
विज्ञापन
हरियाणा के कुल 16 विधायक पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह साफ कर चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस के कर्णधार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बनें। साथ ही यह भी जता दिया है कि सूबे में पार्टी बार-बार प्रयोग न करे। पड़ोसी राज्य पंजाब का हवाला देते हुए विधायकों ने एक सुर में कहा कि वहां कांग्रेस तभी सत्ता में आई जब पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूरी तरह से काम करने का मौका दिया।
विज्ञापन
विधायकों ने कहा कि हरियाणा में सत्ता लाने के लिए अभी से काम करना पड़ेगा अन्यथा चुनाव का इंतजार करते रहे तो देर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन बनेगा तो उसमें विधायकों की राय ली जाएगी। यही नहीं, नया अध्यक्ष बनाना होगा तो भी विधायकों की राय जरूरी है।