{"_id":"06ac6eb81cbf50be7f82159114f9f1df","slug":"haryana-congress-declared-its-star-campaigners","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हुड्डा विरोधी खेमा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हुड्डा विरोधी खेमा भी
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हरियाणा में अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रचारकों की सूची जारी करते हुए न सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के हरियाणा दौरे की जानकारी दी बल्कि सूची में प्रदेश के सभी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हुड्डा विरोधी खेमे को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस खेमे के नेताओं को प्रदेश भर में घूमकर कांग्रेस का प्रचार करना होगा। सूची में यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
डा. अशोक तंवर ने बताया कि स्टार प्रचारकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कोषाध्यक्ष मोती लाल वोरा, महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी डा. शकील अहमद, महासचिव जनार्दन द्विवेदी और सचिव एवं सहप्रभारी आशा कुमारी भी हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा, हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राज्यसभा सांसद शादी लाल बत्रा, डा. रामप्रकाश, ईश्वर सिंह, हरियाणा के वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजस्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, कृषि मंत्री परमवीर सिंह, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी, शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल, परिवहन मंत्री आफताब अहमद, स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र, सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान भी अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन्हीं के बीच, कुमारी सैलजा, राव विरेंद्र सिंह सहित कई अन्य नेता समय-समय पर हुड्डा सरकार के कामकाज पर टीका-टिप्पणी करते रहे हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बलबीर पाल शाह, मुख्य संसदीय सचिव जयवीर बाल्मीकि, राम किशन गुर्जर, शारदा राठौर के साथ ही विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र, चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व सांसद जयप्रकाश, रणजीत सिंह तथा कैलाशो सैनी को भी कांग्रेस के प्रचार अभियान में प्रमुखता से शामिल किया गया है।