{"_id":"5cf93a5bbdec22076b5f0ee6","slug":"haryana-congress-chief-ashok-tanwar-said-shoot-me-in-party-review-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हार का जिम्मेदार ठहराए जाने पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- मुझे गोली मार दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हार का जिम्मेदार ठहराए जाने पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- मुझे गोली मार दो
Thu, 06 Jun 2019 09:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 06 Jun 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद हरियाणा कांग्रेस में दरार बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में हुई समन्वय समिति की बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रमुख अशोक तंवर की नाराजगी साफ तौर पर नजर आई। प्रदेश में हार का जिम्मेदार ठहराए जाने पर उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे खत्म करना चाहते हैं तो गोली मार दो।
विज्ञापन
बात दें कि यह बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बुलाई थी। हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। जानकारी के मुताबिक पू्र्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खेमे के नेताओं ने प्रदेश में पार्टी की करारी हार के लिए अशोक तंवर पर निशाना साधा तो माहौल गर्मा गया। हंगामा बढ़ता देख गुलाम नबी आजाद वहां से बीच में ही चल दिए।
विज्ञापन
विधायकों ने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मिली हार पर हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन के लिए दबाव डाला। झज्जर विधायक गीता भुक्कल और विधायक दल की नेता किरण चौधरी के बीच जोरदार बहस हुई। देखते ही देखते करनाथ से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप शर्मा भी शामिल हो गए। उन्होंने तंवर पर आरोप लगाया कि करनाल में हुई आत्ममंथन बैठक में उन्होंने मुझे नजरअंदाज किया।
विज्ञापन
तंवर ने शर्मा के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने मेरे फोन का जवाब नहीं दिया। दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। तंवर ने अपना आपा खोते हुए कहा कि मैं अकेला हूं पर फिर भी सबका सामना अकेले ही करुंगा। अगर मुझे खत्म करना चाहते हो तो मुझे गोली मार दो। इतना कहकर वह बैठक से चल दिए। हालांकि गुरुवार को जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह तब तक कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में काम करते रहेंगे, जब तक मेरी पार्टी के अध्यक्ष और मेरे पार्टी नेतृत्व चाहते हैं।