{"_id":"660a83755a3b4709420f846b","slug":"haryana-cm-nayab-singh-saini-press-conference-in-chandigarh-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: केजरीवाल पर भड़के सीएम, कहा-आरोप लगा तो कुर्सी छोड़ देने की बात कहते थे, अब छोड़ने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: केजरीवाल पर भड़के सीएम, कहा-आरोप लगा तो कुर्सी छोड़ देने की बात कहते थे, अब छोड़ने को तैयार नहीं
Tue, 02 Apr 2024 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:57 AM IST
सार
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। सैनी ने कहा कि वह पहले कहते थे कि अगर कोई आरोप लगा तो कुर्सी छोड़ देंगे। मगर अब कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली सब पर घोटाले किए गए। जिस तरह से शाहीन बाग में इन लोगों ने महिलाओं को आगे कर प्रदर्शन किया था और अब ये लोग अपनी पत्नियों को आगे कर रहे हैं। इन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में इंडिया गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा-यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। रविवार को पूरे देश ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई चारे का दृश्य देखा है, जिसमें घमंडिया गठबंधन के लोग अपने भ्रष्टाचार को उचित ठहराने में जुटे थे। ऐसा लगा कि यह घोटालेबाजों की बारात है, जिन्होंने देश को पहले भी लूटा और आगे भी लूटना चाहते हैं और चाहते हैं उन पर कोई कार्रवाई भी न हो।
विज्ञापन
सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रैली कर रही है। कांग्रेस कहती है यह किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि सबकी रैली है। दिल्ली में दोनों पार्टियां मिली हुई हैं और पंजाब में हम आपके हैं कौन। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी अलग चुनाव लड़ रही हैं। कई अन्य राज्यों में गठबंधन का कोई जिक्र नहीं है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई पूछ नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि इनका काम है जमकर घोटाले करो, गिरफ्तारी हो तो विरोध करो। जांच एजेंसियों को गलत बताओ, धरने प्रदर्शन करो। इस घमंडिया गठबंधन का काम क्या है? इसका काम है जितना हो सके लूट लो। हर दिन झूठ बोलना। मोदी को गाली देना। देश को बदनाम करना, हिंदू धर्म को गाली देना। घोटालों में लिप्त होना और अगर जांच एजेंसियां उन्हें नोटिस देती है तो उसे नजरअंदाज करना। जब उन्हें अदालत से फटकार मिलती है, तो वे 'पीड़ित कार्ड' खेलते हैं और इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं। इनके नेता जेल में हैं या बेल पर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अदालत भ्रष्टाचारियों को बेल नहीं दे रही हैं। चाहें सत्येंद्र जैन हो या मनीष सिसोदिया। हेमंत सोरेन को भी अदालत जमानत नहीं दे रही। अब अदालत के खिलाफ ही आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि कांग्रेस के कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं, इस पर सीएम सैनी ने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया है उस पर कानून कार्रवाई करेगा। कांग्रेस में जिनकी आवाज दबाई गई, वह अब भाजपा में आ रहे हैं। जो कांग्रेस के अच्छे लोग हैं, जिनकी आवाज वहां सुनी नहीं जाती थी जिनकी आवाज दबा दी जाती थी वो लोग भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस में अंहकार था, वो उसे ले डूबा है जो भाषा वो भाजपा के लिए प्रयोग करते हैं वो उन पर लागू होता है। नरेंद्र मोदी ने किसान, गरीबों, युवाओं के लिए काम किया है, जिससे लोगों में सरकार पर विश्वास बढ़ रहा है।
खुला है क्षतिपूर्ति पोर्टल, किसान कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बेमौसम की वजह से खराब हुई फसल का आकलन करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। किसान इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिकारियों को भी गिरदावरी करने के निर्देश दिए हैं।
प्रेस कांफ्रेंस में नोट को पढ़कर बोलते रहे
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी की पहली प्रेस कांफ्रेंस थी। इस दौरान वह अपने साथ एक नोट लाए थे। उस नोट को पढ़कर ही वह प्रेस कांफ्रेंस में बोलते रहे। बाद में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए भी असहज दिखे। उनसे जब पूछा गया कि ओलावृष्टि का मुआवजा किसानों को कब तक मिल जाएगा। उन्होंने जवाब दिया कि पीछे मुआवजा दिया है। मैंने ही मुआवजा दिया है। जबकि सीएम ने कपास की फसल का मुआवजा जारी किया था, जबकि सवाल बीते मार्च में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल से संबंधित था। उसका मुआवजा अभी नहीं दिया गया है।