फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinet Meeting in Chandigarh nayab saini press conference

Haryana Cabinet: विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कैबिनेट की बैठक संपन्न, लाए गए एजेंडे चुनाव आयोग को भेजे

Sat, 17 Aug 2024 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

हरियाणा में एक अक्तूबर को मतदान होगा। चार अक्तूबर को परिणाम की घोषणा होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। 

विज्ञापन
Haryana Cabinet Meeting in Chandigarh nayab saini press conference
सीएम नायब सैनी - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में एजेंडे रखे गए, लेकिन फैसला नहीं लिया गया। ये एजेंडे चुनाव आयोग को भेज दिए गए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद सीएम नायब सैनी ने पत्रकारों से बात की। 

विज्ञापन


सैनी ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया। जो एजेंडे रखे गए हैं, उन्हें चुनाव आयोग को भेजा गया है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही उन्हें लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट रखी गई, जिसे कैबिनेट ने स्वीकार कर लिया है। इसमें वंचित अनुसूचित जातियों को नौकरियों में आरक्षण देने का प्रावधान रखा गया है। सिफारिश के अनुसार 10 फीसदी कोटा वंचित अनुसूचित जाति को दिया जाए। सूबे में अनुसूचित जाति कोटा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में पचास हजार से ज्यादा वेतन पाने वाले लोगों की भी नौकरियों 58 साल तक सुरक्षित रखने का एजेंडा लाया गया। इसे भी चुनाव आयोग के पास भेज दिया गया है। जो लोग सुरक्षित नौकरियों के अध्यादेश के दायरे में नहीं आ रहे हैं उन पर विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा बैठक में ग्रुप सी के तहत वन विभाग में भर्ती होने वाली महिलाओं की छाती मापने के मापदंड को भी हटाने का एजेंडा रखा गया। कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा पर कहा कि मैं इसका स्वागत करता हूं। हम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा हरियाणा में तीसरी बार बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed