फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal will donate blood plasma for treatment of COVID19 patients

कोरोना को हराकर लौटे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे अपना प्लाज्मा दान

Fri, 18 Sep 2020 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Sep 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal will donate blood plasma for treatment of COVID19 patients
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो ) - फोटो : ANI

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा दान करेंगे। इस बात की जानकारी सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर दी है। सीएम ने लिखा कि' मैं घोषणा करता हूं कि पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर निश्चित ही प्लाज्मा डोनेट करूंगा। बता दें कि अभी हाल ही में सीएम मनोहर लाल कोरोना से ठीक होकर चंडीगढ़ लौटे हैं।

विज्ञापन


गृह एकांतवास के कोरोना मरीजों की रोजाना होगी चिकित्सीय जांच
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि होम आइसोलेशन (गृह एकांतवास) के दौरान अब चिकित्सा विभाग की टीमें नियमित तौर पर कोरोना मरीजों की जांच करेंगी। यह टीमें न केवल मरीज के रहने के स्थान का जायजा लेंगी, बल्कि उनकी स्वास्थ्य की पड़ताल एवं उचित दवाइयों की आपूर्ति भी करवाएंगी।
विज्ञापन


विज गुरुवार को स्वास्थ्य, आयुष व चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टीमों के गठन का कार्य तुरंत किया जाए ताकि मरीजों को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त करवाई जा सके। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह को राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो शीघ्र जिला व ब्लाक स्तर पर टीमों का गठन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टीमों में 2 से 3 चिकित्सकीय स्टॉफ शामिल होगा, जिनमें आयुष विभाग का भी एक सदस्य रहेगा। इन टीमों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये टीम होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के घर-घर जाकर उनके रक्तचाप, शरीर का तापमान तथा ऑक्सीजन लेवल समेत अन्य आवश्यक शारीरिक परीक्षण करेंगी। उन्हें समुचित दवाई व उचित सलाह देंगीं। इन सभी का रिकॉर्ड भी विभाग के पास रहेगा।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed