फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal welcomed BJP National President JP Nadda in Panchkula

हरियाणा के दौरे पर जेपी नड्डा: पंचकूला में बोले- लक्ष्य जनता की सेवा, जो कमियां उन्हें दूर करेंगे

Sat, 03 Sep 2022 01:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 01:31 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को पंचकूला पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal welcomed BJP National President JP Nadda in Panchkula
सीएम मनोहर लाल ने पंचकूला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। - फोटो : twitter @mlkhattar

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। सबसे बड़ा लक्ष्य जनता की सेवा है, जो कमियां होंगी तो उन्हें दूर करेंगे। अनेक योजनाओं को पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर पर पहली बार लागू किया है, उन्हें हर घर तक पहुंचाएं। 

विज्ञापन


कार्यकर्ता अभी से फील्ड में जुट जाएं और पंचायत चुनाव में बेहतर से बेहतर करें। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का जवाब देने में पीछे न रहें। इससे पहले पंचकूला के सकेतड़ी स्थित कार्यालय में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में सांसद रामचंद्र जांगड़ा और कुछ अन्य सांसदों ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जैसे मंगलवार को विधायकों के साथ बैठक करते हैं, वैसे ही सांसदों को भी मुलाकात का समय दें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, सांसदों से समय तय कर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। 
विज्ञापन


कोर ग्रुप ने नड्डा के साथ पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने, जजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने और सरकार की परफॉर्मेंस पर चर्चा की। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी कैसे मजबूत हो इस पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव प्रदेश चुनाव समिति पर छोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमपुर उपचुनाव में भाजपा जीतेगी, सभी ने ये विश्वास से कहा है। सरकार के कामकाज से हरियाणा की जनता संतुष्ट है। गठबंधन सरकार में कुछ मजबूरियां होती है, उनका कुछ प्रभाव पड़ता है लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सक्षम नेतृत्व है। नड्डा ने इससे पहले पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा सांसद व विधायकों से सरकार व संगठन के कार्यों का भी फीडबैक लिया। 

बैठक में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य व पूर्व सांसद सुधा यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुज्जर व राव इंद्रजीत प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश महामंत्री व विधायक मोहनलाल भी बैठक में मौजूद रहे।


कोर कमेटी की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी को ज्यादा कैसे मजबूत किया जाए इस पर विचार हुआ। 2024 के विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। गठबंधन चुनाव का नहीं, सरकार का है। यह पांच साल चलेगा, अभी के चुनाव तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed