फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar lal visit Lord buddha's place kushinagar

भगवान महात्मा बुद्ध की शरण में पहुंचे सीएम मनोहर लाल, सभी के लिए शांति और सुख की कामना

Thu, 31 Jan 2019 09:46 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 31 Jan 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal visit Lord buddha's place kushinagar
सीएम मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को उतर प्रदेश के कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए। सीएम न केवल वहां बुद्ध के जीवनकाल से रूबरू हुए, बल्कि सीएम ने वहां उनके जीवन पर आधारित लघु फिल्म भी देखी। सीएम ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल में परिनिर्वाण स्थली पर जाकर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए और परिक्रमा भी की।

विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि महात्मा बुद्ध के इस परिनिर्वाण स्थल पर आकर मैं ज्ञान की वैसी तरंगों को महसूस कर रहा हूं जैसी गीता की पावन स्थली कुरुक्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने भगवान श्रीकृष्ण के कर्म के संदेश को आगे बढ़ाया और उसका प्रसार पूर्व के सभी देशों में हुआ।
विज्ञापन

 
उन्होंने सभी के लिए शांति व सुखी जीवन की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने कुशीनगर स्थित पथिक निवास में महात्मा बुद्ध की जीवन शैली व उनके इतिहास से संबंधित लघु फिल्म देखी और उनके जीवन व शिक्षाओं की जानकारी विस्तार से प्राप्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री को कुशीनगर जनपद के सांसद व विधायकों द्वारा महात्मा बुद्ध के इतिहास संबंधित पुस्तक व उपहार भी भेंट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed