फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal reached Jat Dharamshala of Kurukshetra on Sir Chhotu Ram Jayanti celebrations

Kurukshetra: जाट समाज के मंच पर बोले सीएम- पहले मुझे अपना तो लो, फिर जितने पैसे की जरूरत होगी दूंगा

Wed, 25 Jan 2023 08:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 08:26 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में जाट धर्मशाला में सर छोटू राम जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा सीएम महम चौबीसी का रहने वाला हूं, समाज की सही पहचान रखता हूं।  सीएम ने सर छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal reached Jat Dharamshala of Kurukshetra on Sir Chhotu Ram Jayanti celebrations
कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जाटों के गांव में पैदा हुआ हूं, महम चौबीसी का रहने वाला हूं और समाज की सही पहचान रखता हूं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह चुटकी बुधवार को कुरुक्षेत्र में जाट धर्मशाला में बसंत पंचमी उत्सव पर आयोजित सर छोटू राम जयंती समारोह के दौरान ली।

विज्ञापन


वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोले रहे थे। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में उन्हें समाज के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह समाज इरादे मजबूत रखता है तो लड़ाई के लिए भी तैयार रहता है। आपकी सरकार से भी टक्कर ली, लेकिन प्यार से बात करें तो यह समाज लुटने को भी तैयार है। धौंस जमाकर इनसे कोई कुछ नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन

   
इसी दौरान सीएम ने जब समाज की मांग पर 51 लाख रुपये देने की घोषणा की तो मंच पर मौजूद समाज के लोगों ने इस घोषणा को एक करोड़ रुपये करने को कहा। मुख्यमंत्री ने इस पर फिर चुटकी ली और कहा कि पहले समाज एकजुट हो जाए और उन्हें भी पूरी तरह से अपना लें, फिर जितने पैसे की मांग की जाएगी, दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच चली चुटकियों पर लोगों ने भी जमकर ठहाके लगाए तो इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सर छोटू राम किसानों के मसीहा थे। उन्होंने हर समाज के कमजोर वर्ग को उभारने का काम किया। आज बाजार से लेकर फैक्टरी में भी रविवार की होने वाली छुट्टी उनकी ही देन है। उन्होंने भले ही जाट गजट अखबार निकाला, लेकिन वह हर वर्ग के कमजोर लोगों की चिंता करते थे। उनके प्रयास से ही आज किसान इतना समृद्ध हो पाया है।

मुख्यमंत्री को न घर की चिंता न बेटी की शादी की : बीरेंद्र
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी नजदीकियां भाजपा में शामिल होने के बाद बढ़ी, लेकिन रोहतक के जिस कॉलेज में मुख्यमंत्री पढ़े हैं, उनसे आठ साल पहले वहां पर वे पढ़ाई कर चुके थे। भ्रष्टाचार को नासूर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका जन्म बढ़ती जरूरतों से ही हो रहा है। किसी को घर बनाना है तो किसी को बेटी की शादी करनी है। जब घर, पैसा न हो तो दूसरे प्रयास किए जाते हैं, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को न घर की चिंता है न बेटी की शादी की। शायद इसलिए वह इतने ईमानदार हैं और उनकी ईमानदारी की वे कद्र करते हैं। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने भी चुटकी ली कि वे तो फक्कड़ हैं, लेकिन जरूरत सभी की होती है। जरूरतें सीमित रखी जाएं तो भ्रष्टाचार की ओर जाने की जरूरत नहीं होती।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार ने डंडा उठा लिया है और ऐसे किसी के लिए सिफारिश भी मत करना। उन्होंने पटवारियों द्वारा सैलरी बढ़ाए जाने की मांग पर भी चुटकी ली। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके नाना सर छोटू राम साहूकारी के खिलाफ थे। उन्होंने जिक्र करते हुए बताया कि एक बार जब उनकी नानी को किसी ने लिए पैसे पर ब्याज देने का ऑफर दिया तो छोटू राम ने मूल दिए जाने से भी इंकार कर दिया था। इस अवसर पर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, जाट धर्मशाला के प्रधान पूर्ण भगत, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, जाट धर्मशाला कमेटी के उपप्रधान रामकुमार नैन, दिलबाग सिंह, जोगी राम, राजरा राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

21 अप्रैल को मनाई जाएगी धन्ना भगत की जयंती
मुख्यमंत्री ने आमजन से धन्ना भगत के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत महान विचारक थे। अब अन्य महापुरुषों की तर्ज पर 21 अप्रैल को हर वर्ष धन्ना भगत की जयंती सरकारी तौर पर मनाई जाएगी। इसके लिए स्थान का चयन बातचीत के बाद किया जाएगा।

गांवों में न खुलने दे शराब की दुकानें
मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए समाज को भी आगे आना होगा। समाज को चाहिए कि वे गांवों में शराब की दुकानें भी न खुलने दें। हालांकि इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होगा, लेकिन इसे सहने को सरकार तैयार है। उन्होंने समाज से अन्य बुराइयों को भी दूर करने का आह्वान किया।


जाट धर्मशाला के लिए दिए 51 लाख रुपये, छात्रावास के लिए पांच एकड़ जमीन
मुख्यमंत्री ने जाट धर्मशाला के लिए 51 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जाट धर्मशाला द्वारा बनाए जाने वाले छात्रावास के लिए जमीन की व्यवस्था कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड या हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के माध्यम से की जाएगी। बाद में मंच से सांसद की ओर से भी 21 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed