फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar lal reached in Rohtak today

विकास चौधरी हत्याकांडः सीएम मनोहर लाल की दो टूक, जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी, मिलेगी कड़ी सजा

Sat, 29 Jun 2019 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal reached in Rohtak today
रोहतक पहुंचे सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

दूसरे राज्यों के लिए प्रदेश सरकार की सरकारी नीतियां रोल माडल बन गई हैं। खासकर मेरिट के आधार पर की जा रही सरकारी नौकरियों में भर्ती की योजना को दूसरे राज्यों में उदाहरण के तौर पर पेश किया जाता है।

विज्ञापन


यह बात शुक्रवार शाम तिलियार पर्यटन केंद्र पर आयोजित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार की नीतियों की चर्चा दूसरे प्रदेशों में जोर शोर से चल रही है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब लोगों को बिना पर्ची-खर्ची के निष्पक्ष तरीके से मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भाई-भतीजावाद के आधार पर नौकरियां दी जाती थीं, लेकिन भाजपा की पहली ऐसी सरकार है जिसने प्रदेश की ढाई करोड़ की जनता को अपना मानकर पारदर्शी तरीके से नौकरियों में भर्ती की है।

सरकार की इन नीतियों का प्रदेश की जनता में अच्छा संदेश गया है। यही वजह है कि जनता ने लोकसभा चुनाव में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर अपनी मुहर लगाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन के तेजी से बढ़ने के साथ ही कार्यकर्ताओं का दायित्व भी बढ़ गया है। राष्ट्रीय संगठन से लेकर पार्टी संगठन जमीनी स्तर पर पन्ना प्रमुख तक पहुंच गया है। 

सीएम ने कहा कि दूसरे दलों से आने वाले लोगों को पार्टी में शामिल करें और धीरे-धीरे उनमें पार्टी की विचारधारा का संचार करने का काम करें लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पार्टी में दाखिल न हो पायें। मुख्यमंत्री ने संगठन को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

बताया कि साल 1998 में रोहतक में शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया था। उस दौरान साढ़े तीन हजार शक्ति केंद्र थे। कार्यक्रम बेहद व्यवस्थित था। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने रात एक बजे तक अपने हाथों से कार्यकर्ताओं के प्रवेश पास बनाये थे। कार्यक्रम में लाल कृष्ण आडवाणी व प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी भाग लिया था। 

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हत्याकांड पर सीएम मनोहर लाल की दो टूक
सीएम मनोहर लाल का कहना है कि कांग्रेस को फरीदाबाद के विकास चौधरी हत्याकांड पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जिनके घर शीशे के होते हैं, उनको दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। सीएम शुक्रवार शाम प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की मीटिंग से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

सीएम ने कहा कि फरीदाबाद में हुई घटना दुखद है। पुलिस की पांच टीम हत्याकांड की जांच करने के लिए बनाई गई हैं। जल्द जिम्मेदार लोगों को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही अदालत में कड़ी सजा दिलवाई जाएगी लेकिन कांग्रेस को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। कांग्रेस को ऐसे लोगों को संगठन में शामिल करने से बचना चाहिए था। विकास चौधरी के खिलाफ न केवल 13 मामले दर्ज थे, बल्कि थाने में फोटो तक लगे थे।

प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग शनिवार को
प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग होगी। इसमें सभी 10 सांसद, पूर्व सांसद, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व संगठन के नेता भाग लेंगे। खुद सीएम मनोहर लाल कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित करेंगे।

डेढ़ घंटा राष्ट्रीय संगठन मंत्री से की सीएम ने बंद कमरे में बात 
सीएम मनोहर लाल दोपहर बाद रोहतक पहुंचे। कैनाल रेस्ट हाउस के बाद करीब सवा पांच बजे तिलियार झील पर्यटन केंद्र के बंद कमरे में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल से विधानसभा चुनाव व मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा की। हालांकि मुलाकात में क्या मंथन हुआ, इसका ब्योरा सीएम ने मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर भी नहीं दिया। करीब सात बजे सीएम रामलाल को बाहर गाड़ी तक छोड़ने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed