{"_id":"6336e475b646d50236146d32","slug":"haryana-cm-manohar-lal-narrated-the-story-of-forgetting-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: CM मनोहर लाल ने सुनाया पासपोर्ट भूलने का किस्सा, बोले- मीडिया में खूब कहानियां बनीं, मुझे भी आनंद आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: CM मनोहर लाल ने सुनाया पासपोर्ट भूलने का किस्सा, बोले- मीडिया में खूब कहानियां बनीं, मुझे भी आनंद आया
Fri, 30 Sep 2022 06:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Sep 2022 06:15 PM IST
सार
सीएम ने यह भी एलान किया है कि ऐसा ही सफारी पार्क हरियाणा में गुरुग्राम व नूंह में बनेगा। यह 10 हजार एकड़ में फैला होगा। यह एक अच्छा प्रोजेक्ट साबित होगा क्योंकि ये दिल्ली के बेहद नजदीक है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल अपने दुबई दौरे पर पासपोर्ट भूल गए थे। अब वहां से लौटने पर सीएम मनोहर लाल ने इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पासपोर्ट घर पर भूल गया था। यही वजह से फ्लाइट भी बदलनी पड़ी थी। सीएम ने कहा कि इस मामले में मीडिया में अलग-अलग तरह की कहानियां बनाई गई। उसमें मुझे भी आनंद आया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा चार लोग साथ में गए थे। पहले मेरी टिकट बिजनेस क्लास की थी। बाद में रद्द होने पर इकॉनामी क्लास में 3:50 घंटे का सफर किया। इससे कुछ लोग हैरान हैं कि मुख्यमंत्री होकर भी आप इकॉनामी क्लास में सफर करते हैं।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव भी शारजाह सफारी पार्क देखने गए थे। यह पार्क लगभग 2000 एकड़ में फैला है। यहां अफ्रीकन जानवरों को रखा गया है। सीएम ने कहा कि जहां रेत ही रेत थी, वहां भी जानवरों के लिए अच्छा काम किया गया है। सीएम ने यह भी एलान किया है कि ऐसा ही सफारी पार्क हरियाणा में गुरुग्राम व नूंह में बनेगा। यह 10 हजार एकड़ में फैला होगा। यह एक अच्छा प्रोजेक्ट साबित होगा क्योंकि ये दिल्ली के बेहद नजदीक है।
विज्ञापन
भाजपा में तो कोई भी आ जाता है लेकिन उसके अंदर भाजपा के आने में वक्त लगता है
सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को पंचकूला में भाजपा कार्यालय में एक रोचक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि चौधरी बीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने के करीब दो साल बाद हम एक मंच पर साझा बैठे थे। मेरे संबोधन से पहले जब बीरेंद्र सिंह का संबोधन शुरू हुआ तो उन्होंने भारत माता की जय का उद्घोष लगाया। जब बीरेंद्र सिंह संबोधन खत्म करके लौटे तो मैंने कहा चौधरी साहब आज ऐसे उद्घोष आपने कैसे लगाया? जवाब में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं तो भाजपा में दो वर्ष पहले आ गया था लेकिन भाजपा मेरे अंदर अब आई है।