फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar lal meet RSS chief Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत से सीएम मनोहर लाल ने की मुलाकात, 25 मिनट तक चला मंथन

Tue, 17 Dec 2019 12:25 AM IST
ajay kumar राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal meet RSS chief Mohan Bhagwat
कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। यहां पर 25 मिनट तक बंद कमरे में उनसे बात हुई। संघ प्रतिनिधि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं। संघ प्रमुख के समक्ष मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के कई मायने हैं। बताया ये भी गया है कि इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के वर्तमान हालात, विकास और अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई, उन कारणों पर भी मंथन किया गया जिससे हरियाणा में सरकार बनाने का दूसरा मौका बैसाखी के दम पर मिला, जबकि लोकसभा चुनाव के बाद से ही देश में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल था।

विज्ञापन


संघ की ओर से यह फीडबैक पहले से भेजा जा रहा था कि हरियाणा के कई नेता सत्ता में आने के बाद खुमारी में हैं और इस बात पर मोहर हरियाणा के प्रभावशाली नेताओं की हार के साथ लग गई थी। संघ प्रमुख ने मुख्यमंत्री को पिछले कार्यकाल से सबक लेकर भविष्य में समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने को कहा।
विज्ञापन


इसके अलावा सत्ता में भागीदार नेताओं को जनता के प्रति व्यवहार में सुधार करने को कहा है। बता दें कि 12 दिसंबर की रात से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पांच दिन के प्रवास पर कुरुक्षेत्र में है। 13 दिसंबर से लगातार बैठकों का दौर जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पहले से कोई शेड्यूल तय नहीं था लेकिन शाम साढ़े पांच बजे अचानक मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला सलारपुर रोड स्थित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय परिसर आ पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री की टीम के सभी अधिकारी व सिक्योरिटी गार्ड बाहर ही खड़े रहे, जबकि मोहन भागवत को मिलने के लिए सीएम अकेले ही भीतर पहुंचे। 

करीब 25 मिनट तक बंद कमरे में दोनों की मुलाकात हुई। इसके पश्चात 6 बजकर 08 मिनट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल रवाना हुए। बता दें कि पिछले पांच दिन से जिस परिसर में मोहन भागवत प्रवास पर हैं, वह जगह जेड प्लस सिक्योरिटी के घेरे में है।     

सावरकर पर संघ आईटी विंग देगा करारा जवाब
राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर दिल्ली रामलीला मैदान में जो कुछ कहा, उसका काउंटर संघ का कोई बड़ा नेता भले ही ना करे, लेकिन संघ का आईटी सेल इसका करारा जवाब देगा। यह रणनीति केवल राहुल गांधी के बयान पर नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी बनाई है, जो भारत के महापुरुषों की छवि को धूमिल कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने की फिराक में है। 

संघ के एक दायित्व प्रमुख का कहना है कि संगठन का कोई भी बड़ा नेता राहुल गांधी के बयान को गंभीरता से नहीं लेता और ना ही इसके काउंटर में कुछ बोला जाता है लेकिन बैठक में यह चर्चा भी हुई है कि समाज में जो भी लोग भारतीय महापुरुषों और आस्था को चोट पहुंचाने का प्रयास करेंगे उसका जबाव आईटी विंग देगा। 

बदलते हालात में जनहित के लिए हो काम: भागवत 

सोमवार संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रचारकों से उनके क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देश की बदलती हुई स्थितियों में जनहित के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। इसी के साथ संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ाने और शाखाओं तय समयावधि के साथ इसमें भागीदारी की संख्या में इजाफा करने पर भी चर्चा हुई।

पांच राज्यों के संतों से भेंट के बाद कुरुक्षेत्र से रवाना होंगे भागवत
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का पांच दिन का प्रवास कार्यक्रम जारी है। मंगलवार को उनकी प्रचारकों के साथ बैठक के अलावा पांच राज्यों के 35 धर्मगुरुओं के साथ बैठक होगी। इस बैठक में विशेष रूप से युवा संत आमंत्रित किये गए हैं। 

सोमवार को पांच राज्यों के प्रचारकों की बैठक संघ प्रमुख ने ली। इस बैठक के पश्चात ही संघ के पांच राज्यों की उत्तर क्षेत्रीय बैठक में पहुंचे प्रतिनिधियों को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया है। इस दौरान संघ के दायित्व प्रमुखों ने ब्रह्मसरोवर पर विशेष महाआरती में भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed