फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal meet Home minister Amit Shah

दिल्ली पहुंचे मनोहर लाल: हरियाणा के सीएम ने की अमित शाह से मुलाकात, कोरोना व हिसार मामले पर हुई चर्चा

Mon, 17 May 2021 07:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 May 2021 07:22 PM IST
सार

हिसार में रविवार को किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध किया था। इसके एक दिन बाद यानि सोमवार को मनोहर लाल गृह मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच कोरोना और आगामी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal meet Home minister Amit Shah
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में किसानों और पुलिस के बीच रविवार को हुए टकराव के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट सौंपी। मुख्यमंत्री ने शाह के आवास पर हिसार घटना के हर पहलू से अवगत करवाया। 

विज्ञापन


शाह ने मुख्यमंत्री से किसानों पर हुए लाठीचार्ज का कारण भी पूछा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें बताया कि किसानों के नाम पर कुछ लोग कोविड अस्पताल के उद्घाटन में खलल डालने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन उनके उग्र होने पर स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन


शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि कोविड को देखते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने शाह को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसान आंदोलन से जुड़े मामले में कोई भी कदम शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श कर ही उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने दी कोविड प्रबंधन पर अधिक ध्यान देने की सलाह
मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद बताया कि लंबे समय से दिल्ली में शीर्ष नेताओं से भेंट नहीं हुई थी। किसान आंदोलन और कोविड की  ताजा स्थिति से केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया है। टीकाकरण के प्रबंधों की भी उन्हें जानकारी दी। हिसार घटनाक्रम का संपूर्ण विषय उनके समक्ष रखा। 


वह भी इस बात से सहमत हैं कि अस्पताल के कार्य का विरोध करना उचित नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व को यह जानकारी दी है कि रविवार शाम पुलिस और किसानों के बीच बातचीत हुई है। किसानों ने आगे इस प्रकार का विरोध स्थगित कर दिया है। शाह ने कहा है कि सरकार कोविड प्रबंधन पर अधिक ध्यान दे। किसान आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए किसानों को राजी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed