फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar statment about govt work process

खट्टर ने माना, 'हां- सरकार की गति धीमी है'

Mon, 30 Mar 2015 12:55 PM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल Updated Mon, 30 Mar 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar statment about govt work process

प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई भाजपा सरकार में विकास की धीमी गति के आरोपों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


पांच माह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि हमारी सरकार की गति धीमी जरूर है पर वह सही दिशा में चल रही है। हम नई पद्धति से कार्य कर रहे हैं अब हम पुरानी पद्धति को नहीं ढोएंगे। वे रविवार को भारत विकास परिषद के प्रांतीय सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


खट्टर ने कहा कि हमारी सरकार नई राह बनाकर उस पर चलेगी, पुरानी पद्धति को नहीं चलाएगी। वह (विपक्ष) कहते हैं कि सरकार को पांच माह हो गए हैं लेकिन गति धीमी है। मैं मानता हूं कि गति धीमी है, लेकिन दिशा ठीक है। हमारे पास भी लोग आए, ये कर दो वो कर दो। लेकिन इस ये कर दो वो कर दो के इफ एंड बट्स हम बताएंगे कि वो बताएंगे। उसी पद्धति पर नहीं चलना, जिस पद्धति से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया। पहले सरकारें बदलते ही पूरी व्यवस्था बदल जाती थीं, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

′भ्रष्टाचार खत्म करना हमारी सरकार का उद्देश्य′

haryana cm manohar lal khattar statment about govt work process

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को खुलासा किया कि राज्य में सरकार बनने के पहले महीने में ही लोग उनके पास तरह-तरह के आफर लेकर आने लगे थे।

वे मुझे पुराने रास्ते पढ़ाते थे, लेकिन ‘हमारा एकमात्र उद्देश्य प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म कर सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ना है’। इतने वर्षों से राजनीति में जो गंदगी भरी थी, उसे आज साफ करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री रविवार को सोनीपत में निदान अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेता, अधिकारी और कर्मचारियों के बीच बने भ्रष्टाचार के चक्र को तोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। पूरे सिस्टम को ई-गर्वनेंस से जोड़कर हम इस लोकहित के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

शिक्षा-स्वास्‍थ्य पर काम करना सरकार की प्राथमिकता

haryana cm manohar lal khattar statment about govt work process

स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि जनहित की सरकारों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करना जरूरी होता है और हमारी सरकार की भी यह पहली प्राथमिकता है। सरकारों को इस तरफ जितना ध्यान देना चाहिए था वह नहीं दिया गया।

विज ने कहा कि हम इन चीजों के महत्व को जानते हैं, इसलिए सरकारी क्षेत्र में हम पूरी तरह से लगे हुए हैं। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत, भाजपा नेता ललित बत्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश आत्रेय, दिनेश कुमार, अस्पताल के संचालक डा. रमेश बत्रा, स्वामी दयानंद सरस्वती, आजाद नेहरा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed