फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar statement on farmers strike

किसान आंदोलन पर हरियाणा सीएम खट्टर का बयान, बोले- नुकसान किसानों का ही होगा

Sat, 02 Jun 2018 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jun 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar statement on farmers strike
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर
देश भर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा है कि हड़ताल से नुकसान किसानों का ही होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'किसान अवकाश' पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसानों के पास कुछ मुद्दा नहीं है। उनका मकसद, अनावश्यक ही मीडिया और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना है। अगर वे अपने उत्पाद नहीं बेच रहे हैं तो इसमें नुकसान उन्हीं का है।
विज्ञापन

 


 

हरियाणा में किसानों को मंडी में घुसने नहीं दिया

haryana cm manohar lal khattar statement on farmers strike
किसान आंदोलन
हरियाणा में किसानों के बंद का सभी जिलों में मिलाजुला असर देखने को मिला। हालांकि एक दो जगहों से दूध और सब्जी गिराने के समाचार भी हैं। वहीं किसान संगठन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शनिवार से नाके लगाने की तैयारी में हैं सोनीपत, रोहतक, भिवानी, नारनौल में बंद का कोई असर नहीं है। सोनीपत मंडी एसोसिएशन प्रधान ललित खत्री ने बताया कि मंडी में रोजाना की तरह सब्जी पहुंची है। वहीं दूध भी डेरी पर गांव से आया है।

हिसार के वीटा मिल्क चिलिंग सेंटर में जहां वीरवार को 11:00 बजे तक 7672 लीटर दूध आया था, वहीं शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे तक मात्र 75.500 लीटर दूध ही पहुंचा था। उधर, सिटी के मानव चौक पर किसान धरने पर हैं. पुलिस बल तैनात है। अंबाला सिटी में कुछ दूध वालों को रोकने की सूचना आई है। किसान कल से जिला में नाका लगाने की तैयारी में हैं। नई अनाज मंडी में बंद का असर देखने को मिला। चारा मंडी भी बंद रही और चारा मंडी में नहीं आया है।

फिलहाल दूध-सब्जी की किल्लत नहीं है लेकिन आम लोगों में डर फैल गया है और लोग दुकानों ज्यादा मात्रा में दूध के पैकेट खरीद रहे हैं। फतेहाबाद में गांव बंद आंदोलन कई जगह हिंसात्मक हो गया। गांव धांगद में ग्रामीणों ने सब्जियों की गाड़ी रुकवा कर सड़क पर फेंक दीं। शहर के बिघड़ रोड पर एक दूध डेयरी को बंद करवाने का प्रयास किया, डेयरी संचालक ने मना किया तो उससे मारपीट की गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा गांव बोदिवाली, जाखल के तलवाड़ा में भी सब्जी गिराने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed