{"_id":"5b14cf874f1c1bf26e8b612d","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-security-interrupt-by-boy-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः जीप लेकर मुख्यमंत्री के हेलीपैड तक पहुंचा युवक, अफसरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः जीप लेकर मुख्यमंत्री के हेलीपैड तक पहुंचा युवक, अफसरों में मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
khattar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकॉप्टर के लैंड होने से एक युवक जीप लेकर पहले हैलीपैड तक पहुंच गया तो अफसरों की सांसें सूख गईं। सेक्टर-1 स्थित राजिंदरा पार्क में रविवार शाम पांच बजे की घटना है। युवक पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक महिंद्रा पिकअप चालक पार्क में जबरन गाड़ी लेकर घुस गया। यूटी के पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह हैलीपेड के पास तक गाड़ीलेकर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मैसेज फ्लैश कर दिया।
मामले की गंभीरता भांपकर सेक्टर-3 थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी पुलिस टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचीं और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान रामगढ़ निवासी एवं चंडीगढ़ में आम के बाग के ठेकेदार करीब मोहम्मद आरिफ (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी की गहनता से तलाशी भी ली लेकिन गाड़ी से कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। दरअसल, पुलिस के पकड़ लेने के बाद भी मो. आरिफ यह नहीं समझ सका कि उससे क्या गलती हुई है।
उसने बताया कि वह रोजाना की तरह इस रास्ते से अपने आम के बाग की तरफ जा रहा था लेकिन उसे क्यों पकड़ा गया, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं। आरिफ ने बताया कि रुकने का इशारा करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को वह देख नहीं सका, इसलिए वह आगे बढ़ता गया। बहरहाल, कड़ी सुरक्षा के बीच रुकने का इशारा करने के बावजूद जीप भगाने पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। फिर पूछताछ पूरी होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता लगा कि मो. आरिफ गाड़ी अनजाने में आम के बाग की तरफ हेलीपैड के रास्ते पर ले गया था। उसे हरियाणा के मुख्यमंत्री का चॉपर लैंड होने बारे कोई जानकारी नहीं थी।