फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar security interrupt by boy in chandigarh

चंडीगढ़ः जीप लेकर मुख्यमंत्री के हेलीपैड तक पहुंचा युवक, अफसरों में मचा हड़कंप

Mon, 04 Jun 2018 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar security interrupt by boy in chandigarh
khattar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकॉप्टर के लैंड होने से एक युवक जीप लेकर पहले हैलीपैड तक पहुंच गया तो अफसरों की सांसें सूख गईं। सेक्टर-1 स्थित राजिंदरा पार्क में रविवार शाम पांच बजे की घटना है। युवक पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक महिंद्रा पिकअप चालक पार्क में जबरन गाड़ी लेकर घुस गया। यूटी के पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह हैलीपेड के पास तक  गाड़ीलेकर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मैसेज फ्लैश कर दिया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता भांपकर सेक्टर-3 थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी पुलिस टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचीं और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान रामगढ़ निवासी एवं चंडीगढ़ में आम के बाग के ठेकेदार करीब मोहम्मद आरिफ (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी की गहनता से तलाशी भी ली लेकिन गाड़ी से कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। दरअसल, पुलिस के पकड़ लेने के बाद भी मो. आरिफ यह नहीं समझ सका कि उससे क्या गलती हुई है।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह रोजाना की तरह इस रास्ते से अपने आम के बाग की तरफ जा रहा था लेकिन उसे क्यों पकड़ा गया, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं। आरिफ ने बताया कि रुकने का इशारा करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को वह देख नहीं सका, इसलिए वह आगे बढ़ता गया। बहरहाल, कड़ी सुरक्षा के बीच रुकने का इशारा करने के बावजूद जीप भगाने पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। फिर पूछताछ पूरी होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता लगा कि मो. आरिफ गाड़ी अनजाने में आम के बाग की तरफ हेलीपैड के रास्ते पर ले गया था। उसे हरियाणा के मुख्यमंत्री का चॉपर लैंड होने बारे कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed