फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar rath yatra for assembly elections 2019

हरियाणाः विदेश से लौटकर चुनावी रथ पर चढ़ेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, 70 प्लस का फॉर्मूला लेकर

Tue, 13 Aug 2019 01:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 13 Aug 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar rath yatra for assembly elections 2019
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2019 में मिशन 75 पार के लिए कमर कस चुकी भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा को मजबूती के साथ जमीन पर उतारने का खाका तैयार कर लिया है। प्रदेश में माहौल बनाने की दिशा में इस अहम कदम के लिए व्यवस्था प्रमुख, टोली प्रमुख से लेकर एक-एक दिन की यात्रा के प्रमुख भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक आमजन को भाजपा विचारधारा के साथ जोड़ा जा सके। प्रदेश में आचार संहिता लगने से पूर्व ही भाजपा पूरे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से पहुंचने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश व्यवस्था टोली की अगुवाई सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया करेंगे, जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल व कुरुक्षेत्र जिला में यात्रा की व्यवस्था देखेंगे, जबकि सांसद नायब सिंह सैनी करनाल, पानीपत, सोनीपत व जींद, विधायक डा कमल गुप्ता सिरसा, फतेहाबाद व हिसार, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ व जेपी दलाल भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक व झज्जर जिला की व्यवस्था संभालेंगे। यात्रा के सुनियोजित संचालन के लिए संबंधित जिलाध्यक्ष जिला व्यवस्था प्रमुख बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 

इसी प्रकार यात्रा समापन पर विजय संकल्प रैली के प्रमुख के तौर पर संयुक्त रूप से प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल एवं राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, प्रचार-प्रसार टोली जवाहर यादव, साहित्य निर्माण टोली प्रमुख भारत भूषण मिड्डा, रथ व्यवस्था व सज्जा प्रमुख प्रवीण जैन व नितिन नारंग, मीडिया व्यवस्था टोली में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, अमित आर्य, सूरजपाल अम्मू, राजीव जेटली व रणदीप घनघस, सोशल मीडिया अरूण यादव व पुनीत अरोडा, कार्यकर्ता व सहयोगी भोजन प्रमुख जीएल शर्मा, कार्यकर्ता एवं सहयोगी आवास व्यवस्था प्रमुख विशाल सेठ, यात्रा रूट सज्जा व यात्रा सज्जा प्रमुख मनीष यादव, चिकित्सा टोली डा. वेद बैनीवाल, प्रेरक गीत प्रमुख संजय भसीन की जिम्मेदारी तय की गई है। 

हर दिन की यात्रा के बने प्रभारी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा 18 अगस्त से प्रारंभ होगी, जिसमें हर दिन की यात्रा के प्रभारी बनाए गए हैं। 15 दिन की इस यात्रा के दौरान यह प्रभारी उनको निर्धारित दिन को लेकर पूरी रूपरेखा की अगुवाई करेंगे। जानकारी के अनुसार 18 अगस्त की यात्रा के प्रभारी राजीव जैन, 19 अगस्त को अशोक सुखीजा, 20 अगस्त को सत्यवान शेरा, 22 अगस्त को धुमन सिंह किरमिच, 23 अगस्त को वीरकुमार यादव, 25 अगस्त को संजय शर्मा, 27 अगस्त को मुकेश गौड़, 28 अगस्त को ललित बत्रा, 29 अगस्त को जवाहर सैनी, 31 अगस्त को अजय गौड, 1 सितंबर को जगदीश चोपड़ा, 2 सितंबर को दीपक मंगला, 4 सितंबर को मनीष मित्तल, 5 सितंबर को गोबिंद भारद्वाज व 6 सिंतबर को कर्णसिंह रानौलिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed