{"_id":"aeb3e60cf383aacbfe98676017fe712d","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-not-join-amit-shah-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह की बैठक में मंत्री तो पहुंचे पर मुख्यमंत्री नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह की बैठक में मंत्री तो पहुंचे पर मुख्यमंत्री नदारद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jul 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में भाजपा के महासंपर्क अभियान को लेकर बुलाई गई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में उत्तरी राज्यों के नेताओं ने शिरकत की, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का न पहुंचना चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
महासंपर्क अभियान को लेकर शाह ने उत्तरी राज्यों के नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
हालांकि इनमें से दो ही राज्य ऐसे हैं, जहां भाजपा की सरकार है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वैसे ही दिल्ली दरबार में कम ही जाती हैं, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का रविवार को ही दिल्ली से चंडीगढ़ आगमन हुआ है। करीब 12 बजे मुख्यमंत्री चंडीगढ़ पहुंचे हैं।
विज्ञापन
शाह की बैठक में पहुंचने वाले नेताओंमें हरियाणा भाजपा के करीब सभी कद्दावर नेता पहुंचे थे। इनमें केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और कर्ण देव कांबोज सहित प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा भाजपा के अधिकतर विधायक पहुंचे थे।
हालांकि, पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बैठक में मुख्यमंत्री का न जाना पहले से ही तय था। उसका कोई अन्य कारण नहीं है। किसी भी मुख्यमंत्री को बैठक में नहीं बुलाया गया था।