फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar comment on pradyuman thakur murder

प्रद्युमन मर्डर केस: CM खट्टर के कड़े तेवर, बोले- स्कूल दोषी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

Sat, 09 Sep 2017 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar comment on pradyuman thakur murder
Haryana CM Manohar lal Khattar
रयान स्कूल में दो साल के बच्चे के कत्ल को 29 घंटे बीत जाने के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने बयान दिया और सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वारदात की निंदा की। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए सीएम ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच की रिपोर्ट भी मांगी गई है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा था कि अगर जांच में स्कूल दोषी पाया गया तो मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल के टॉयलेट में मिला था शव

haryana cm manohar lal khattar comment on pradyuman thakur murder
ryan school - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह भोंडसी स्थित रयान स्कूल के टॉयलेट में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन का खून से सना शव मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मौका-ए-वारदात से पुलिस को एक खून से सना हुआ चाकू बरामद हुआ है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से ब्लड सैंपल और फिंगर प्रिंट इकट्ठे किए हैं। वहीं हत्या की सूचना के बाद करीब एक हजार अभिभावक स्कूल में जमा हो गए। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल की तरफ से सांत्वना देने पहुंचे शिक्षकों पर परिजनों ने हमला बोल दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed