{"_id":"58ada8e04f1c1b701cb23087","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-big-announcement-on-syl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SYL पर खट्टर की विपक्ष को नसीहत, बोले- सुरक्षा की दृष्टि से उठाएंगे हर कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL पर खट्टर की विपक्ष को नसीहत, बोले- सुरक्षा की दृष्टि से उठाएंगे हर कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसवाईएल के मुद्दे पर विपक्षी दलों को आइना दिखाया है। सीएम ने बुधवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि एसवाईएल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाया है।
उसके बाद नियमित सुनवाई की जा रही है। उनकी अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिला था। सुप्रीम कोर्ट पंजाब विधानसभा में पास अधिनियम को निरस्त कर चुका है। अब यह विषय सुप्रीम कोर्ट के पास क्रियान्वयन के लिए गया हुआ है। इस पर जल्द फैसला आने वाला है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा को उसके हक का पानी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा की स्थिति बनाकर रखी जाएगी। लोगों से अपील की गई है। राजनीतिक दलों से कहा गया है कि वह किसी भी प्रकार से कानून एवं व्यवस्था को न तोड़ें। यह मामला पंजाब सरकार से ज्यादा जुड़ा हुआ है, फिर भी प्रदेश में शांति बनी रहेगी।

शिकायतों का मौके पर निपटारा
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : File Photo
शिकायतों का मौके पर निपटारा
बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निपटारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग उनसे मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल के रूप में प्रत्येक 15 दिन में बुधवार को आते हैं। इस दौरान सभी अधिकारी भी उपस्थित होते हैं।
मौके पर लोगों की कुछ मांगों और समस्याओं को तुरंत निपटा दिया जाता है, कुछ पर विचार कर हल निकाला जाता है। न्यायालय में लंबित या विचाराधीन मामलों में संबंधित लोगों को व्यापक रूप से समझाया जाता है। शिकायतें सुनने के मौके पर 500 से 600 लोग 15 से 16 प्रतिनिधिमंडल के रूप में उनसे मिलते हैं। बुधवार को उनसे 26 प्रतिनिधिमंडल मिले।