फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm manohar lal khattar big announcement on syl

SYL पर खट्टर की विपक्ष को नसीहत, बोले- सुरक्षा की दृष्टि से उठाएंगे हर कदम

Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
haryana cm manohar lal khattar big announcement on syl
Manohar Lal Khattar - फोटो : File Photo
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसवाईएल के मुद्दे पर विपक्षी दलों को आइना दिखाया है। सीएम ने बुधवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि एसवाईएल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


उसके बाद नियमित सुनवाई की जा रही है। उनकी अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिला था। सुप्रीम कोर्ट पंजाब विधानसभा में पास अधिनियम को निरस्त कर चुका है। अब यह विषय सुप्रीम कोर्ट के पास क्रियान्वयन के लिए गया हुआ है। इस पर जल्द फैसला आने वाला है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा को उसके हक का पानी मिलेगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा की स्थिति बनाकर रखी जाएगी। लोगों से अपील की गई है। राजनीतिक दलों से कहा गया है कि वह किसी भी प्रकार से कानून एवं व्यवस्था को न तोड़ें। यह मामला पंजाब सरकार से ज्यादा जुड़ा हुआ है, फिर भी प्रदेश में शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों का मौके पर निपटारा

haryana cm manohar lal khattar big announcement on syl
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : File Photo
शिकायतों का मौके पर निपटारा
बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निपटारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग उनसे मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल के रूप में प्रत्येक 15 दिन में बुधवार को आते हैं। इस दौरान सभी अधिकारी भी उपस्थित होते हैं।

मौके पर लोगों की कुछ मांगों और समस्याओं को तुरंत निपटा दिया जाता है, कुछ पर विचार कर हल निकाला जाता है। न्यायालय में लंबित या विचाराधीन मामलों में संबंधित लोगों को व्यापक रूप से समझाया जाता है। शिकायतें सुनने के मौके पर 500 से 600 लोग 15 से 16 प्रतिनिधिमंडल के रूप में उनसे मिलते हैं। बुधवार को उनसे 26 प्रतिनिधिमंडल मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed