फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal inaugurated various projects worth Rs 3623 crore today

Haryana News: हरियाणा को मिली 3623 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया 679 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Thu, 07 Mar 2024 09:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Mar 2024 09:21 PM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 2014 में प्रदेश में एमबीबीएस की 750 सीटें थी, जो आज बढ़कर 2000 हो चुकी हैं और हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद एमबीबीएस की सीटें 3500 हो जाएंगी। इसके अलावा हर जिले में नागरिक अस्पतालों का विस्तार कर 200 बेड का अस्पताल बनाने की योजना भी बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal inaugurated various projects worth Rs 3623 crore today
Haryana News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को लगभग 3623 करोड़ रुपये की 679 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। बाकी योजनाओं के लिए राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां मंत्री, सांसदों व विधायकों ने परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने 59 मॉडल प्ले-वे स्कूलों का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महाशिवरात्रि व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के वर्चुअल माध्यम से एक साथ सभी जिलों के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास के अब तक आठ कार्यक्रम हो चुके हैं। यह नौंवा कार्यक्रम था। 10वां कार्यक्रम मई या जून माह में किया जाएगा, उस समय भी करोड़ों रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा की विकास दर 8 फीसदी है, जो राज्य की प्रगति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की वर्ष 2023 में आई रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा ऐसा राज्य है, जहां 14 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

विज्ञापन

पंजाब का राजकोषीय घाटा 47-48 फीसदी तक

पंजाब सरकार को आड़े हाथो लेते हुए उन्होंने कहा हरियाणा का राजकोषीय घाटा जीएसडीपी के पैरामीटर के अनुसार 26-27 फीसदी तक है जबकि पंजाब सरकार की ओर से पेश किए बजट में राजकोषीय घाटा 47-48 प्रतिशत तक दिखाया गया है। अब पंजाब के लोग भी मानते हैं कि हरियाणा उनसे बहुत आगे निकल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 को पीएम करेंगे द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 11 मार्च को पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह लगभग 7000 करोड़ रुपये की परियोजना है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

  • 214 करोड़ रुपये की लागत से फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा -दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेस-वे बल्लभगढ़ मोहना रोड़ पर चार लेन एलिवेटिड सड़क की आधारशिला।
  • करनाल में 127 करोड़ रुपये की लागत से खालसा चौक से हरियाणा नर्सिंग होम तक के फ्लाईओवर की आधारशिला।
  • महेंद्रगढ़ में 114 करोड़ रुपये की लागत से अटेली मंडी में 61 गांवों के लिए नहर आधारित जलापूर्ति योजना का उद्घाटन।
  • चरखी दादरी में 112 करोड़ रुपये की लागत से निमर बाढेसरा में 35 गांवों के लिए जलापूर्ति योजना का उद्घाटन।
  • फतेहाबाद में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जेल का शिलान्यास।
  • पंचकूला में 87 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट भवन का शिलान्यास।
  • बिलासपुर में 87 करोड़ रुपये की लागत से खोजकीपुर को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर एचएलब्रिज का निर्माण।
  • रोहतक में 65 करोड़ रुपये की लागत से सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर व 61 करोड़ रुपये की लागत से ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की आधारशिला।
  • नूहं में नए 126 घरों के निर्माण की आधारशिला।
  • 60 करोड़ रुपये की लागत से झज्जर-कोसली सड़क का सुदृढ़ीकरण।
  • सोनीपत में 59 करोड़ रुपये की लागत से डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नये ऑडिटोरियम भवन की आधारशिला।
  • हिसार में 55 करोड़ रुपये की लागत से बरवाला में जलापूर्ति योजना का संवर्धन।
  • 53 करोड़ रुपये की लागत से रेवाड़ी-बावल सड़क का सुधार।
  • 51 करोड़ रुपये की लागत से महम-कलानौर सड़क के सुधार कार्य का शिलान्यास।
  • 46 करोड़ रुपये की लागत से पीजीआईएमएस रोहतक में गर्ल्स हॉस्टल की आधारशिला।
  • जींद में 39 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक सोलर ग्रिड पॉवर सूक्ष्म सिंचाई प्रोजेक्ट की आधारशिला।
  • 36 करोड़ रुपये की लागत से राज्य सूचना आयोग हरियाणा के भवन का उद्घाटन।
  • 36 करोड़ रुपये की लागत से पीजीआईएमएस रोहतक में ब्यॉज हॉस्टल।
  • कैथल में 32 करोड़ रुपये की लागत से कैथल के लाडना चक्कू में राजकीय कन्या महाविद्यालय की आधारशिला।
  • हिसार के गांव डाटा में राजकीय कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed