फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar lal Clarification on Viral Video of Jan Ashirwad Yatra

फरसे वाले वीडियो पर बोले हरियाणा सीएम- सोने-चांदी के मुकुट कांग्रेस का कल्चर, हमें गंवारा नहीं

Thu, 12 Sep 2019 10:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 12 Sep 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal Clarification on Viral Video of Jan Ashirwad Yatra
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
फरसा हाथ में लेकर भाजपा कार्यकर्ता पर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफाई पेश की है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम को किसी ने फरसा भेंट किया है और हिसार के सांसद बिजेंदर सिंह उन्हें फरसा पकड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


इतने में पीछे से एक व्यक्ति सीएम को अचानक आकर मुकुट पहनाता है और इस घटना पर सीएम कार्यकर्ता को कहते हैं कि तेरी गर्दन काट दूंगा। यह वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने यहां मीडिया के सामने कहा कि सोने-चांदी के मुकुट लेने की संस्कृति कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों की रही है, जिसे हमने बंद किया है। हमें इस प्रकार का कोई आचरण गंवारा नहीं है, जो हमारी संस्कृति से मेल नहीं खाता।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं को बरगलाने और उनसे सोने-चांदी के मुकुट लेने, माला डलवाने की कांग्रेसियों की परंपरा रही है। हमने सरकार बनने के बाद से ही इस परंपरा को बंद किया है, क्योंकि ऐसा हमारी संस्कृति इजाजत नहीं देती। उन्होंने कहा कि यकायक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा उन्हें मुकुट पहनाने की कोशिश की गई थी, जिसका उन्हें आभास नहीं था।

यह क्षण निजी तौर पर असहज करने वाला था, इसलिए इस प्रकार की प्रतिक्रिया दी गई। उन्होंने कहा कि अच्छा है कि कांग्रेस के नेता इस मुददे को उठा रहे हैं, यह मुद्दा उनके गले की फांस बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुकुट पहनाने वाला हमारा पुराना कार्यकर्ता है और बाद में उसे भी अहसास हुआ कि उसने जोश में आकर गलती की है और इसके बाद कार्यकर्ता ने मेरी डांट का बुरा भी नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed