फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana CM khattar will inograte shelter for Vegetable vendor

हुड्डा के गढ़ को सीएम खट्टर का खास तोहफा

Mon, 10 Nov 2014 05:01 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
haryana CM khattar will inograte shelter for Vegetable vendor

कभी साइकिल पर रोहतक मंडी में सब्जी बेचने आने वाले बनियानी के मन्नू अब यहां के सब्जी विक्रेताओं को ‘छत’ देंगे। सीएम मनोहर लाल खट्टर गृह जिले में अपने पहले दौरे पर ही 10 नवंबर को शहर की नई सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं के लिए टीन शेड का शिलान्यास करेंगे। फुटकर सब्जी विक्रेता अब ठंड, धूप और बरसात से राहत पा सकेंगे। सीएम की सौगात से सब्जी विक्रेता खुश हैं।

विज्ञापन


अब तक 334 ने कराया रजिस्ट्रेशन: अब तक 334 सब्जी विक्रेताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रत्येक से 6000 रुपये की राशि जमा कराई गई है। पहले चरण में 224 विक्रेताओं को शेड में शिफ्ट किया जाएगा। बाकी 132 के लिए टीन शेड लगवाने के काम का 10 नवंबर को सीएम शिलान्यास करेंगे। इसका टेंडर पहले ही हो चुका है। 48 लाख रुपये की लागत से 80 बाई 140 फुट एरिया में बनने वाले इस शेड में दुकानदारों को 6 बाई 6 फुट की जगह दी जाएगी। पुराना शेड 9 बाई 9.5 फुट एरिया का है। 6 माह में नया शेड बनेगा।

विज्ञापन

शेड में शिफ्ट किए दुकानदार

haryana CM khattar will inograte shelter for Vegetable vendor

शेड के शिलान्यास की तैयारी को लेकर शनिवार को दुकानदारों को बन चुके शेड में शिफ्ट कर पूरा स्थान खाली कराया गया। दुकानदार संजय जैन का कहना है कि शिलान्यास हमारे लिए होगा, इसलिए हम खुद ही अपना सामान हटाने में जुटे हैं।
 
अनिल गर्ग, अधिशाषी अभियंता हाउसिंह बोर्ड, रोहतक ने बताया ‌कि शेड लगाने के लिए टेंडर हो चुका है। 10 नवंबर को 11.30 बजे सीएम इसका शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed