फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana CM khattar statement on freedom

सीएम बनने पर ये क्या बोल गए खट्टर?

Sun, 16 Nov 2014 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Nov 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
haryana CM khattar statement on freedom

चंडीगढ़ का संगठन मंत्री था तो स्कूटर पर भी बीजेपी दफ्तर आ जाता था। अब तो बहुत-सी बाधाएं हो गई हैं। एक साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनने पर बहुत कुछ पाया है, लेकिन काफी कुछ खो भी दिया है।

विज्ञापन


यह कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का। खट्टर का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी स्वतंत्रता खो दी है। शनिवार को खट्टर भाजपा के सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले वे हर किसी से बात करते, मिलते थे, हंसी-मजाक करते थे, लेकिन अब सबसे दूरी हो गई है। उनके साथ पार्टी प्रभारी आरती मेहरा और प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘जुबानी याद हैं कार्यकर्ताओं के नाम’

haryana CM khattar statement on freedom

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष टंडन ने खट्टर का स्वागत किया। टंडन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि खट्टर को अभी भी सभी कार्यकर्ताओं के नाम जुबानी याद हैं।

टंडन ने कहा कि सदस्यता अभियान से देश का संगठन मजबूत होगा। टंडन ने बताया कि ऑनलाइन मेंबरशिप के तहत लोग मिस कॉल कर पार्टी सदस्य बन सकते हैं।

नहीं पहुंचे बड़े नेता
सीएम खट्टर से मिलने के लिए बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता पहुंचे, लेकिन भाजपा में गुटबाजी भी इस दौरान नजर आई। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed