{"_id":"581ca11f4f1c1bc1324384fb","slug":"haryana-cm-khattar-refused-to-add-ramkishan-grewal-name-in-martyrs-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की सूची में रामकिशन का नाम जोड़ने से CM का इंकार, सदन गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की सूची में रामकिशन का नाम जोड़ने से CM का इंकार, सदन गरमाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान रामकिशन के मुद्दे पर बोलते खट्टर
ओआरओपी के लेकर सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के नाम को शहीदों की सूची में शामिल करने से सीएम ने इंकार कर दिया है। शनिवार को हरियाणा विधानसभा के स्वर्ण जयंती समारोह में रामकिशन का नाम शहीदों की सूची में शामिल करने का मुद्दा देर तक गूंजा।
शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि के दौरान जैसे ही कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने शहीदों की लिस्ट में फौजी रामकिशन का नाम जोड़ने की गुजारिश की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए इनकार कर दिया।

Trending Videos
अभय चौटाला में मांगा स्पष्टीकरण
इनेलो ने हरियाणा गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन का बहिष्कार किया
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा, जिसके बाद खट्टर ने कहा कि शहीदों की सूची में रामकिशन का नाम नहीं जोड़ा जाना चाहिए। हमारी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है, लेकिन उनका नाम शहीदों की सूची में नहीं जोड़ा जा सकता।
अभय चौटाला ने कहा कि अगर सरकार को एतराज है तो फिर आपने सरकार के खाते में से मृतक के परिवार को दस लाख की राशि क्यों दी। अभय के सवाल पर सीएम ने कहा कि हमारी सहानुभूति है। इसलिए उसके परिवार को दस लाख दिए।