फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm khattar govt new film policy to prepare actors like sultan

अब हरियाणा में ही तैयार होंगे ‘सुलतान’, सरकार ने बनाई फिल्म पॉलिसी

Sat, 30 Jul 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
haryana cm khattar govt new film policy to prepare actors like sultan
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
'सुल्तान' जैसे कलाकार अब हरियाणा की धरती पर ही तैयार होंगे। इसके लिए खट्टर सरकार ने नई फिल्म पॉलिसी बनाने जा रही है। सरकार की मंशा है कि सुलतान जैसे  कलाकार हरियाणा की धरती पर जन्मे हुए नौजवान ही हों। इसलिए मनोहर लाल खट्टर सरकार राज्य की एक अलग फिल्म पॅालिसी तैयार करने में जुटी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद अमर उजाला को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय सांस्कृतिक कला परिषद और हरियाणा कला परिषद के बीच समझौता हुआ है। इसके माध्यम से हरियाणा के कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। रोहतक में विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी है। वहां के विद्यार्थियों को भी यह अवसर भी मिलेंगे कि उनके लिए फिल्म निर्माण का बढ़िया कोर्स शुरू हो। हमारा प्रयास है कि हरियाणा में फिल्में बनाई जाएं। इसके लिए हम दूसरे राज्यों की फिल्म पॉलिसी मंगवा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म पॉलिसी आ गई है। इस काम में जुटे अधिकारी अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कंगना की हरियाणवी लोगों को भाई
सुलतान फिल्म की रेवाड़ी में हुई शूटिंग और तनु वेड्स मनु में कंगना रनावत की हरियाणवी ने देश भर में हरियाणा की धूम मचा दी है। 1980 के दशक में रिलीज हुई हरियाणवी फिल्म चंद्रावल ने हरियाणा के बाहर भी नाम कमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने मचाई है धूम
बालीवुड के माध्यम से हरियाणा को देश-विदेश में पहचान दिलवाने वाले कलाकारों में सतीश कौशिक, मल्लिका सहरावत, रणदीप हुड्डा, यशपाल, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और सुनील दत्त सहित कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। चंद्रावल में ऊषा शर्मा और जगत जाखड़ काअभिनय आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।


फिल्मों के प्रमोशन से मिलेगा पयर्टन को बढ़ावा
हरियाणा सरकार का मानना है कि फिल्म पॉलिसी बनते ही निर्माता-निर्देशक हरियाणा का रुख करेंगे। यहां शूटिंग के लायक माहौल और संसाधन पहले से मौजूद हैं। ऐसे में सरकार को राजस्व तो मिलेगा ही साथ में पयर्टन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed