फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana cm khattar big present to students, increased 20 percent college seats

BJP सरकार का स्टूडेंट्स को बड़ा तोहफा, इस तारीख तक करें आवेदन

Thu, 11 Aug 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Aug 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
haryana cm khattar big present to students, increased 20 percent college seats
28 जुलाई को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट, शुरू होगी दाखिले की दौड़ - फोटो : amar ujala
भाजपा सरकार ने प्रदेश के लाखों स्टूडेंट्स को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। मामला कॉलेजों में दाखिले और सीटों को लेकर है। दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 से कई कोर्स में सीटें बढ़ा दी है। सरकार ने बीए, बीकॉम, बीएससी, एम.ए., एम.कॉम और एमएससी के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 20 प्रतिशत तक सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


वीरवार को मुख्यमंत्री ने उच्चत्तर शिक्षा विभाग हरियाणा के ‘ऑनलाइन कॉलेज प्रवेश प्रणाली’ के वेबपोर्टल लांच करने के अवसर पर ये जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा,उच्चत्तर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन, निदेशक विकास यादव, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक समीरपाल सरो भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में छात्रों की लगातार मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी कॉलेजों में आवश्यकता के अनुसार सीटें बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के लिए सस्ती एवं गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के सभी 108 सरकारी कॉलेजों में सरकार विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात का ध्यान रखेगी। प्रदेश में नए कॉलेज खोलने के लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा मैपिंग करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक महिला कॉलेज की स्थापना का एक सिद्धांत पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रवेश की नई ऑनलाइन प्रणाली की बधाई देते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को जहां फीस भरने में सुविधा होगी वहीं उनके समय की बचत होगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कॉलेजों में सीटें बढ़ाने के साथ ही ऑन-लाइन प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed