फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Invite President Kovind for Geeta Jayanti Festival

राष्ट्रपति कोविंद से मिले सीएम खट्टर, गीता महोत्सव पर हरियाणा आने का दिया न्योता

Tue, 01 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Invite President Kovind for Geeta Jayanti Festival
राष्ट्रपति कोविंद से मिले सीएम खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे निमंत्रण को स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुरुक्षेत्र में नवंबर महीने के अंत या दिसंबरकी शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाता है। उसके लिए राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया गया है। मुलाकात के दौरान उनके साथ हरियाणा के संबंध में कई जानकारियां सांझा की गईं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहली नवंबर को हरियाणा गठन के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इससे पहले 26 अक्टूबर को वर्तमान भाजपा सरकार के भी तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे। यदि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री हरियाणा में आते हैं तो उसका एक अपना महत्व रहेगा। तीन वर्ष पूरे होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को वे आमंत्रित करेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। अभी कार्यक्रम और रैली का स्थान फाइनल नहीं किया गया है। राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक में रैली करने की पेशकश की है। मुख्यमंत्री ने गो-रक्षा से संबंधित सवाल पर कहा कि उन्होंने जल्दी बैठक बुलाई है। उसमें गो-रक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए निर्णय लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed