हरियाणा में निकाय चुनाव : मैदान में कूदे सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन के बीच किसानों को केंद्र सरकार के साथ बातचीत का न्योता देने के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल निकाय चुनाव के लिए मैदान में कूद गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ धारूहेड़ा और रेवाड़ी में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केसी बांगड़ ने मोर्चा संभाल लिया है। अब गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता संभाल रहे दुष्यंत चौटाला का इंतजार है।
किसान आंदोलन को लेकर सूबे में गरमाई सियासत के बाद जजपा सधी हुई चाल चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ पंचकूला में रहेंगे। इस दौरान दोनों दलों की बातचीत के बाद प्रचार की रणनीति बन सकती है। उपमुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में कब कूदेंगे इस बात का इंतजार जजपा कार्यकर्ता भी कर रहे हैं।
प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के तौर पर निकाय चुनाव लड़ा जा रहा है। हरियाणा के किसान नेता इस आंदोलन को लेकर जजपा पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में सोनीपत में दुष्यंत चौटाला की सभा होगी या नहीं इसको लेकर दुविधा है। फिलहाल मुख्यमंत्री के सोनीपत में होने वाले सोमवार के कार्यक्रम के साथ जजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केसी बांगड़ का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
रणनीति के मुताबिक ही कर रहे हैं प्रचार
अजय चौटाला प्रचार करने अंबाला और उकलाना जा चुके हैं। इसके अलावा निशान सिंह और डॉ. बांगड़ निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। तीनों नेता पार्टी की ओर से निर्धारित रणनीति के मुताबिक ही प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है। जबकि 27 दिसंबर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। यदि कहीं पर पुनर्मतदान की आवश्यकता हुई तो 29 दिसंबर को हेागा। जबकि मतगणना का कार्यक्रम 30 दिसंबर को है। इस दिन दोपहर तक प्रदेश में सभी जिलों की स्थिति साफ हो जाएगी।
धारूहेड़ा और रेवाड़ी में मैं और डा. केसी बांगड़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रचार में थे। सोनीपत में सीएम के साथ डा. केसी बांगड़, विधायक अमरजीत ढांडा और हमारी पार्टी के जिला अध्यक्ष रहेंगे। मैं आज थोड़ा व्यस्त रहा हूं, दुष्यंत जी के कार्यक्रम बन गए होंगे। - निशान सिंह प्रदेश अध्यक्ष जजपा