{"_id":"63f70c7b3a108707c704aaa3","slug":"haryana-cm-and-finance-minister-manohar-lal-presents-budget-2023-24-all-update-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget Highlights: 250 रुपये बढ़ाई पेंशन, नहीं लगाया कोई नया टैक्स... जानें मनोहारी बजट की बड़ी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Budget Highlights: 250 रुपये बढ़ाई पेंशन, नहीं लगाया कोई नया टैक्स... जानें मनोहारी बजट की बड़ी बातें
Thu, 23 Feb 2023 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 04:19 PM IST
सार
Highlights of Haryana Budget 2023: सीएम मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री एक लाख 83 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले साल एक लाख 77 हजार 255 करोड़ का बजट पेश किया था। जबकि उससे पहले वर्ष 2020-21 में 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल ने 2023-24 का बजट पेश किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को भाजपा-जजपा गठबंधन का चौथा बजट पेश किया। सीएम मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री एक लाख 83 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले साल एक लाख 77 हजार 255 करोड़ का बजट पेश किया था। जबकि उससे पहले वर्ष 2020-21 में 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। 2024 चुनाव को ध्यान में रखते हुए बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इसके अलावा सरकार ने पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी की है। जानिए क्या है 2023-24 के मनोहारी बजट में...
विज्ञापन
- बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।
- पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एक अप्रैल 2023 से सभी लाभार्थियों को पेंशन 2750 रुपये मिलेगी। इससे पहले पेंशन 2500 रुपये मिल रही थी।
- एसवाईएल के लिए 101 करोड़ आवंटित करने का प्रस्ताव रखा
- चंडीगढ़ में अतिरिक्त विधानसभा परिसर के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला आवास परिसर का निर्माण किया जाएगा।
- 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए एक लाख नये घर बनाये जाएंगे।
- पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता विकास के लिए 'हरियाणा पशुधन उत्थान मिशन' शुरू किया जाएगा।
- प्रदेश में 70 नई मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां शुरू की जाएंगी।
- पलवल, महेंद्रगढ़, अंबाला और फतेहाबाद में 4 पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाएंगे।
- गुरुग्राम और फरीदाबाद में दो अत्याधुनिक सरकारी वेटरिनरी पेट क्लीनिक स्थापित होंगे।
- हरियाणा गौ-सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किया।
- नई गौशालाओं के लिए ग्राम पंचायतों की भूमि उनकी सहमति से उपलब्ध करवाई जाएगी।
- दो लाख बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- युवाओं के लिए स्टार्ट-अप स्थापित करने हेतु बैंकों और वित्तीय संस्थानों के सहयोग से 'वेंचर कैपिटल फंड' स्थापित किया जाएगा।
- वेंचर कैपिटल फंड के लिए 200 करोड़ रुपये का कोष बनाया जाएगा।
- युवाओं को कौशल सशक्त बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री कौशल मित्र फैलोशिप' योजना शुरू की जाएगी।
- हर वर्ष लगभग 5,000 युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कौशल केंद्र स्थापित किया जाएगा।
- कौशल विकास के लिए 50 राजकीय विद्यालयों और बहुतकनीकी संस्थानों में कौशल स्कूल शुरू किये जाएंगे।
- इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए मानेसर में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। 16 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के युवाओं के फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेशन टेस्ट का खर्च सरकार वहन करेगी।
- सरकारी आई.टी.आई. में प्रवेश लेने वाली 3 लाख रुपये वार्षिक से कम पारिवारिक आय वाली हर लड़की को 2,500 रुपये वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम प्राइवेट सेक्टर में जनशक्ति की नियुक्ति करेगा।
- ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा के माध्यम से 65,000 से अधिक नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी।
- प्रत्येक जिला परिषद में अलग इंजीनियरिंग विंग शुरू की जाएगी।
- 700 पार्क एवं व्यायामशालाओं को आयुष्मान स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में बदला जाएगा।
- गांवों में 1,000 नई पार्क एवं व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी।
- 1,000 ग्राम पंचायतों में ई-पुस्तकालय खोले जाएंगे।
- ग्राम पंचायत भवनों में 468 उच्च सुविधाओं वाले जिम्नेजियम और 780 महिला संस्कृति केंद्र स्थापित किये जाएंगे।
- 750 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 9 परियोजनाएं अगले 5 वर्षों में भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और यमुनानगर में लागू की जाएंगी।
- ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाए जाएंगे।
- किलोमीटर प्रणाली के तहत 1,000 और बसें संचालित की जाएंगी, जिनमें 200 मिनी बसें होंगी।
- हरियाणा रोडवेज में राजस्व रिसाव जांच प्रणाली लागू की जाएगी।
- सभी जिलों में ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू की जाएगी।
- रेवाड़ी सहित नगर निगम वाले 9 शहरों में सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी।
- सार्वजनिक-निजी भागीदारी से गुरुग्राम, बल्लभगढ़, हिसार, सोनीपत, करनाल और पिपली में नए मल्टी-मॉडल 'बस पोर्ट' स्थापित किये जाएंगे।
- गुरुग्राम में 'सिटी इंटरचेंज टर्मिनल' स्थापित किया जाएगा।
- वरिष्ठ नागरिकों के रियायती किराये की पात्रता आयु सीमा को 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किया।
- अब डीलर पॉइंट पर नए वाहनों का पंजीकरण।
- 1 भिवानी और नूंह में नए ड्राइविंग, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान शुरू किए जाएंगे।
- गुरुग्राम में 26 एकड़ भूमि पर हेली-हब स्थापित किया जाएगा।
- पायलटों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 10 सिंगल इंजन ट्रेनर एयरक्राफ्ट और एक मल्टी इंजन एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे।
- जींद में अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।
- साइबर अपराधों के मामलों की जांच के लिए हर जिले में कम से कम एक मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट स्थापित की जाएगी।
- विस्फोटकों और नशीले पदार्थों का पता लगाने हेतु इन-हाउस कैनाइन ब्रीडिंग-कम-ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा।
- गुरुग्राम में 700 बिस्तर का अत्याधुनिक मल्टी स्पेशिलिटी जिला अस्पताल बनाया जाएगा।
- 2023-24 में तीन अन्य मेट्रो लिंक शुरू करने का भी प्रस्ताव। रेजांगला चौक से दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो लिंक, सदर्न पेरिफेरल रोड से ग्लोबल सिटी और मानेसर होते हुए पंचगांव तक मेट्रो लिंक, हरियाणा ऑर्बिटल रेल नेटवर्क और कुंडली-मानेसर-पलवल (के.एम.पी) एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए आसौधा तक बहादुरगढ़ मेट्रो का विस्तार।
- वर्ष 2023-24 में 80 क्षमता के एक नए थर्मल पावर प्लांट का निर्माण और इसके लिए 584 करोड़ रुपये के एक्विटी अंशदान का प्रावधान करने का प्रस्ताव।
विज्ञापन
विज्ञापन