फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana chief minister said government working for emloyment

इस साल देंगे 5 लाख युवाओं को रोजगार, सक्षम पोर्टल से जुड़े युवा: खट्टर

Wed, 29 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाण्ाा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाण्ाा) Updated Wed, 29 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
haryana chief minister said government working for emloyment
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सरकार ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा करना चाहती है। इसके लिए सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि प्रदेश के पांच लाख युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए सरकार स्किल डेवलेपमेंट पर काम कर रही है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा हों। मुख्यमंत्री मंगलवार को झज्जर में पैनासोनिक कंपनी की रेफ्रिजरेटर फैक्ट्री के भूमि पूजन के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पैनासोनिक जैसी बड़ी कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। सीएम ने बताया कि सक्षम पोर्टल के माध्यम से युवाओं को जोड़ा है। जो भी कंपनी इस पोर्टल से युवाओं का चयन करेगी उन युवाओं को तीन हजार रुपए की मदद सरकार की तरफ से दी जायेगी।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं से इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की ताकि सरकार युवाओं को रोजगार देने में मदद कर सके।
विज्ञापन


रोजगार पर बोलते हुए सीएम मनोहर लाल ने दावा किया कि मौजूदा वक्त में हरियाणा में ओद्यौगिक बहार आई हुई है। क्योंकि अब तक उनके कार्यकाल में प्रदेश के डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पूरी कोशिश की जाएगी कि इस साल पांच लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने सिर्फ लोगों को सपने दिखाने का किया काम- धनखड़

haryana chief minister said government working for emloyment
कृ‌षि मंत्री ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा - फोटो : file photo
इस खास मौके पर कृ‌षि मंत्री ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने लोगों को कई सपने दिखाए, विकास की बड़ी बातें की थीं लेकिन हकीकत में यहां कोई विकास नहीं करवाया गया। धनखड़ ने इस मौके पर पैनासोनिक कम्पनी से घरेलू इस्तेमाल के रेफ्रिजरेटर के साथ ऐसा सिस्टम बनाने की अपील भी की है।

जिससे हरियाणा के पैरी अर्बन एग्रीकल्चर स्कीम को भी लाभ हो सके ताकि दिल्ली के बाजार में हरियाणा के किसानों की सीधी भागीदारी मिल सकें। धनखड़ ने औद्योगिक इकाईयों को सामाजिक दायित्व के नाम पर कम्पनियों को कागजों की बजाय धरातल पर काम करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed