{"_id":"61039ca98ebc3e587417e8fc","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-launched-new-national-education-policy-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का किया लोकार्पण, राज्य में 2025 तक हो जाएगी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का किया लोकार्पण, राज्य में 2025 तक हो जाएगी लागू
Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा वर्ष 2025 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लक्ष्य को पूरा कर सकेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : twitter @mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में नई शिक्षा नीति के तहत ड्रॉप आउट रेट करने के लिए हर बच्चे को ट्रैक कर स्कूल तक लाया जाएगा ताकि उसके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा सके। यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का लोकार्पण करने के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात कही। वीसी के माध्यम से शिक्षाविदों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 2025 तक राज्य में नई शिक्षा नीति पूर्ण रूप से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020, 21वीं सदी में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली है। इस नीति में शिक्षा एवं रोजगार के साथ विद्यार्थियों को संस्कारवान और स्वावलंबी बनाना मुख्य लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थी दुनिया में भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में ड्रॉप आउट कम करने के लिए परिवार पहचान पत्र योजना के तहत पंजीकृत हर परिवार के सदस्यों के डाटा का विश्लेषण किया जाएगा। इससे हर बच्चे को ट्रैक किया जा सकेगा और किसी कारणवश स्कूल में न आने वाले बच्चों को दाखिला दिलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में खुलेंगे 4000 प्ले-वे स्कूल
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के लिए सबसे पहले पर्याप्त आधारभूत ढांचा बहुत जरूरी है। इस दिशा में हरियाणा में न केवल पर्याप्त स्कूल-कॉलेज हैं, बल्कि विभिन्न विषयों की विशेषज्ञता से युक्त विश्वविद्यालय और विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान भी हैं। नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में 4000 प्ले-वे स्कूल खोले जा रहे हैं। अब तक 1135 स्कूल खोले जा चुके हैं।
निजी स्कूलों की तर्ज पर 113 नए संस्कृति मॉडल स्कूल खोले हैं और 1418 विद्यालय इंग्लिश मीडियम बैग फ्री स्कूल बनाए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति का एक लक्ष्य वर्ष 2030 तक उच्चतर शिक्षा में लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 50 प्रतिशत से अधिक करना है।