पहले ही दिन खट्टर ने मारा मोदी वाला पंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मोदी मोड में काम करना शुरू कर दिया है। कैबिनेट की पहली बैठक के तुरंत बाद उन्होंने हरियाणा में स्वच्छता अभियान की मुहिम छेड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने आगामी 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
सभी विधायक और मंत्री निभाएंगे भूमिका
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि हरियाणा दिवस के अवसर पर ‘स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान’ एक नवंबर से सात नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में सामाजिक, गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य मलिन बस्तियों में स्वच्छ एवं सफाई का होगा। संबंधित क्षेत्र के विधायकों और मंत्रियों को भी इसमें अहम भागीदारी निभानी होगी।
सरदार पटेल की जयंती मनाई जाएगी
राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि राज्य के सभी जिलों के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शपथ भी दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया है कि सभी मंत्री और विधायक इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस का विषय एकता, अखंडता और सुरक्षा है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शपथ दिलाकर देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।