{"_id":"6263b881b0cd5a669e5524d7","slug":"haryana-cadre-ias-rani-nagar-fears-about-her-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस को अपनी हत्या का डर: हरियाणा कैडर की अफसर हैं रानी नागर, फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर लिखा-मेरी हत्या हुई तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस को अपनी हत्या का डर: हरियाणा कैडर की अफसर हैं रानी नागर, फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर लिखा-मेरी हत्या हुई तो...
Sat, 23 Apr 2022 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:57 PM IST
सार
आईएएस रानी नागर इससे पहले अपने पद से इस्तीफा देने को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। हालांकि, उनका इस्तीफा केंद्र सरकार ने नामंजूर कर दिया था।
विज्ञापन
आईएएस रानी नागर द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की गई तस्वीर।
- फोटो : facebook @Ias Rani Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कैडर की महिला आईएएस रानी नागर ने खुद की हत्या की बात कही है। नागर ने अपने फेसबुक वॉल पर यह जानकारी दी है। नागर इससे पहले अपने पद से इस्तीफा देने को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। हालांकि, उनका इस्तीफा केंद्र सरकार ने नामंजूर कर दिया था।
विज्ञापन
रानी ने शनिवार सुबह अपनी फेसबुक पर एक तस्वीर के साथ हत्या के संबंध में बयान जारी किया। तस्वीर में कारतूस, ताबीज और अन्य लोहे का सामान दिख रहा है। नागर ने लिखा है कि मैं मार्च 2022 के अंत से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित नेहरू नगर टू-ए-220 में अपने पिता के घर पर रह रही हूं। इस सामान को घर में मेरे कमरे में रखा गया है। जब मैं नाजायज दबाव के आगे न झुकी तो मुझे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आईएएस ने लिखा है कि मैं रानी नागर 23 अप्रैल 2022 को सुबह 8 बजकर 09 मिनट पर भारत के संविधान के अनुसार ईश्वर की शपथ पर यह बयान दर्ज कराती हूं कि यदि निकट भविष्य में अपराधी मेरी हत्या कर देते हैं, तो इस शपथ के कथन को वैध साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन